Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(Retd SSP Rajinder Singh jan sampark abhiyan kartarpur vidhan sabha) कांग्रेस जॉइन करने वाले रिटायर्ड एस.एस.पी. राजेन्द्र सिंह ने करतारपुर विधानसभा हल्के में जन संपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

रिटायर्ड एस.एस.पी. राजेन्द्र सिंह ने आज करतारपुर हल्के के अंर्तगत आते कई गांवो का दौरा किया। विभिन्न गांवो के प्रतिष्ठित लोगों के निवास पर जाकर उनकी समस्याएं सुनी और हल करने का आश्वासन दिया।

बता दें कि रिटायर्ड एस.एस.पी. राजेन्द्र सिंह ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस जॉइन की। राजेन्द्र सिंह द्वारा करतारपुर विधानसभा हल्के में शुरू किए गए जन संपर्क अभियान के अंर्तगत आज करतारपुर-1 के ब्लाक प्रधान अमरजीत सिंह कंग, ब्लाक समिति सदस्य सुरिन्द्र सिंह छिन्दा के साथ पा़डा पिंड में मलकीत सिंह के निवास, गांव नाहरपुर में सरपंच अशोक कुमार, नंबरदार डाक्टर सुखजिन्द्र सिंह के निवास, गांव घुग्ग में रमेश कुमार के निवास, गांव पत्तड़कलां में सरपंच कुलदीप कौर व ब्लाक समिति सदस्य एडवोकेट किंदरजीत सिंह, परमजीत सिंह पप्पू, हरजिन्द्र सिंह के निवास, गांव पत्तड़खुर्द में रिटायर्ड कानूनगो अमरीक सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरजिन्द्र सिंह टिक्का, गांव डैणविंड के नंबरदार दीदार सिंह, परमजीत सिंह पप्पू, गांव ब्रह्मपुर में सरपंच कुलवंत सिंह, सिमरजीत सिंह, नंबरदार कमल किशौर व इन गांवो के अन्य प्रतिष्ठित लोगो के साथ मुलाकात की।

रिटायर्ड एस.एस.पी. राजेन्द्र सिंह ने कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार पार्टी की जन हितैषी नीतियां व कार्यक्रम के बारे में लोगों को अवगत करवाया।

उन्होनें कहा कि जालंधर, करतारपुर हल्के से उनका कई दशकों से नाता है। पुलिस विभाग में सर्विस के दौरान भी वे जन सेवा में लगे रहे हैं।

अब एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जनता की सेवा का अवसर दिया है। पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे दिन रात एक करेंगे।

रिटायर्ड एस.एस.पी. राजेन्द्र ने लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनी और आश्वस्त किया कि वे तथा कांग्रेस पार्टी हर पल जनता के साथ दुःख सुख में साथ खड़ी है।

विभिन्न गांवो में जन संपर्क के दौरान लोगों ने राजेन्द्र सिंह को सिरोपा और गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया।

इसके पश्चात रिटायर्ड एस.एस.पी. राजेन्द्र सिंह गांव बल्लां के सरपंच दीपा के निवास पर पहुंचे। जहां सरपंच दीपा के चाचा की पिछले दिनों देहांत हो गया था।

रिटायर्ड एस.एस.पी राजेन्द्र सिंह आज सरपंच दीपा के निवास पहुंचे और परिवार के साथ शोक जताया।

इसके पश्चात राजेन्द्र सिंह ने करतारपुर शहरी के प्रधान जगदीश जग्गा के साथ करतारपुर के पार्षद बाल किशन बाली के निवास पहुंचे।राजेन्द्र सिंह द्वारा बाली के भाई रवि की अकस्माक मृत्यु पर शोक जताया।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1