Prabhat Times

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रवनीत सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.

यह निर्णय भारतीय संविधान के आर्टिकल 75(2) के तहत लिया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है.

राष्ट्रपति कार्यालय से मिली जानकारी में बताया गया है कि पीएम की सलाह पर मंत्री परिषद से रवनीत सिंह का इस्तीफा स्वीकार किया गया है. उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार हुआ है.

रेल राज्य मंत्री पद से रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफे की खबर के बीच मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी अब उन्हें राज्य की राजनीति में सक्रिय कर सकती हैं. माना जा रहा है कि संगठन को मजबूत करने और चुनावों में जमीनी पकड़ बनाने के लिए उन्हें पंजाब भेजा जा रहा है.

 

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel