Prabhat Times

बरनाला। पंजाब सरकार ने बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई की है। इस घटना के बाद डीएसपी सिटी सतवीर सिंह बैंस को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर की गई है। लोकसभा हलका संगरूर से सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फैसले की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ इस पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।

यह घटना 2 दिन पहले बरनाला के हंडियाया बाजार में हुई थी, जहां सफाई सेवकों और पुलिस के बीच टकराव हुआ था।

प्रदर्शन के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा महिला सफाई सेवकों की कथित तौर पर पिटाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

एससी आयोग कर चुका रिपोर्ट तलब

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग और पंजाब राज्य अनुसूचित जाति (एससी) आयोग ने भी घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी।

चौतरफा दबाव और मुख्यमंत्री भगवंत मान के सीधे हस्तक्षेप के बाद आखिरकार डीएसपी सिटी पर निलंबन की गाज गिरी है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel