Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Rashtra Sevika Samiti marched after Shastra Pujan) राष्ट्र सेविका समिति के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जालन्धर विभाग द्वारा प्रान्त संघचालिका ललिता थापर सह संघचालिका डॉ मधुरिमा भार्गव के सानिध्य, प्रान्त कार्यवाहिका करिश्मा कपूर के मार्गदर्शन में स्थानीय समिति कार्यालय, आदर्श नगर में शस्त्रपूजन के बाद पथसंचलन किया गया।

जिसमें कपूरथला, बंगा, होशियारपुर और जालंधर की युवा शक्ति और मातृ शक्ति ने भाग लिया।

समिति के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा करिश्मा कपूर ने कहा कि तेजस्वी राष्ट्रनिर्मिती नारी शक्ति सशक्त राष्ट्र की आधारशीला है।

जरूरत है वर्तमान आधुनिक परिकल्पना के अनुरूप नारी शक्ति के पल्लवन व प्रशिक्षण की।

आज निकाले गए पथ संचलन में शिव मित्तल, अनीता, मीनाक्षी वशिष्ट, सीमा धूमल (लघु उद्योग भारतीं), आरती सचदेवा, सरोज ठाकुर, रुही बुद्धिराजा, पारुल-विक्रम अरोड़ा, गीता हस्तकरघा की निर्देशक मीनू शर्मा, कंचन, नीरज, रेनू खन्ना, पूनम हांडा, रितु वर्मा, इंदु सिंह, अमित शर्मा, गुलशन जैन, रेनू अरोड़ा, यश शर्मा, शोभा प्रसाद, मानु व अन्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती वंदना शर्मा ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के प्रतिभागी हरेक जन में राष्ट्रभक्ति की भावना और देश के प्रति अपने कर्तव्य को और अधिक दृढ़ किया है ।

मुख्य वक्ता बंगा जिला कार्यवाहिका श्रीमती वसुधा जैन ने कहा कि विजयदशमी के दिन वंदनीय मौसी लक्ष्मी बाई केलकर ने मातृ संगठन राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना की थी।

उनके द्वारा वर्ष 1936 में रोपित नन्हा बीज आज राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर एक विशाल वटवृक्ष बन गया है।

वंदे मातरम का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल एक गीत नहीं अपितु एक भावना है जो भारत के हर नागरिक में अपनी मातृभूमि के प्रति गर्व और सम्मान से भर देती है।

संचलन के मार्ग में विश्व गुरु भागवा ध्वज को घेाष वादन और देशभक्ति के गीतों से प्रत्येक सेविका सम्मान दे रही थी।

सारे रास्ते मे स्थानीय लोगो द्वारा की गई पुष्पवर्षा ने इस संचालन को भव्यता प्रदान की।

इस दौरान महानगर का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा प्रतीत हो रहा था ।

कार्यक्रम के संयोजन में गौसेवा प्रकोष्ठ के प्रांत सह संयोजक संजीव शर्मा, डिम्पी सचदेवा,लघु उद्योग भारतीं के प्रांत उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा,

रवि महाजन, सतीश कपूर, गोपाल प्रशाद, गौरव लूथर, दीपक आनंद, रमेश शर्मा, रामपाल शर्मा , पंडित ओम प्रकाश शास्त्री( सम्राट ज्योतिष) व अन्य गणमान्य ने सक्रिय योगदान दिया।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1