Prabhat Times

जालंधर। आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने अपने करीबी दोस्तों के साथ खाटू श्याम जी की विशेष आध्यात्मिक यात्रा की। इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य परमात्मा का शुक्रिया अदा करना और आशीर्वाद प्राप्त करना था।

यात्रा के दौरान नितिन कोहली सालासर श्री बालाजी गौशाला भी पहुंचे। वहां उन्होंने अपने साथियों के साथ गौशाला में गायों की सेवा की और श्रद्धापूर्वक प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान नितिन कोहली ने कहा कि उन्हें आज इन पवित्र स्थलों की यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ऐसे पवित्र स्थानों पर आकर मन को अपार शांति और नई ऊर्जा मिलती है।

इस यात्रा में उनके साथ करीबी दोस्त पवन सेतिया, डॉ. अमित मोंटू, अश्वनी अग्रवाल, नमन अग्रवाल जी और संदीप थापर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी साथियों ने मिलकर धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की और सर्वजन के कल्याण की प्रार्थना की।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel