Prabhat Times

  • पुलिस टीमों ने 206 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की
  • आम लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों की सूचना दे सकते हैं
  • ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के 489वें दिन 2.1 किलोग्राम हेरोइन सहित 187 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़। राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 164वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 534 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 164वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियार बरामद करते हुए 297 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 43,127 हो गई है।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने 206 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की, जबकि अभियान के दौरान दो भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया।

आम जनता, एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर पूर्ण गोपनीयता के साथ वांछित अपराधियों, गैंगस्टरों तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना साझा करें।

सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस दौरान पुलिस ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के 489वें दिन भी राज्यभर में कार्रवाई जारी रखते हुए 187 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

उनके कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन, 712 नशीली गोलियां तथा 22,900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इसके साथ ही पिछले 489 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 71,538 हो गई है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 12 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel