



Prabhat Times
जालंधर। आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कपूरथला द्वारा घोषित अप्रैल-2026 परीक्षा परिणाम में डिप्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (डिप्स आईएमटी) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखा।
संस्थान के 8 विद्यार्थियों ने 9.00 से अधिक एसजीपीए, 13 विद्यार्थियों ने 8.50 से 8.99 एसजीपीए तथा 23 विद्यार्थियों ने 8.00 से 8.49 एसजीपीए प्राप्त किए।
बीएचएमसीटी के गुरकीरत सिंह, गुरप्रीत एवं प्रिया ने 9.62 एसजीपीए प्राप्त कर संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
वहीं बबीता (बीटीटीएम) ने 9.60, अजय कुमार, नवदीप एवं प्रभजोत कौर (बीएचएमसीटी) ने 9.31, जबकि संदीप सिंह (बी.एससी. एमएलएस) ने 9.21 एसजीपीए प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
डिप्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर तरविंदर सिंह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट परिणाम संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं।
सीएओ रामनीक सिंह ने कहा कि डिप्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री नहीं, बल्कि सफल, कुशल और जिम्मेदार प्रोफेशनल बनाना है।
सीएओ जशन सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है तथा उन्हें जीवन में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
प्राचार्य प्रो. रवि सिद्धू ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
—————————————————————————-


————————————–






