Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (queue status update initiative for voters launched by Chief Electoral Officer Punjab चुनाव आयोग द्वारा जालंधर वेस्ट के वोटरों की सुविधा के लिए खास इंतज़ाम किया है।

वोटर को घर बैठे ही जानकारी मिलेगी कि उसके बूथ पर कितना लंबी लाइन लगी है।

ये जानकारी हासिल करने के लिए जिला चुानव अधिकारी द्वारा व्हाट्सएप्प नंबर जारी किया गया है।

ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब द्वारा 10 जुलाई, 2024 को मतदान वाले दिन पोलिंग बूथों के बाहर कतारों की स्थिति बारे जानकारी हासिल करने में वोटरों की मदद के लिए विशेष प्रयास किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस पहलकदमी से वोटर पोलिंग बूथ पर जाने से पहले बूथ पर कतार में कितने लोग ठहरे है, के बारे में घर बैठे जान सकते है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि वोटर अपने व्हाट्सएप्प पर मोबाइल नंबर +917447447217 को सेव करके और इस नंबर पर ‘वोट’ मेसेज भेज कर कतार में ठहरे वोटरों के बारे में ताज़ा जानकारी प्राप्त कर सकते है।

यह सेवा वोटरों को बूथों के बाहर कतार में ठहरे लोगों की संख्या बारे सूचित करेगी, जिससे उनको लंबा इन्तज़ार नहीं करना पड़ेगा।

ज़िला चुनाव अधिकारी ने कहा कि यह कदम ज़िला प्रशासन द्वारा आज़ाद, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान करवाने की वचनबद्धता का हिस्सा है।

डा. अग्रवाल ने सभी वोटरों को इस सेवा का लाभ उठाने और बड़ी संख्या में चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की।

मतदाताओं को वोटों वाले दिन अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग बिना किसी डर, भय से निष्पक्षता के साथ करने के लिए प्रेरित करते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि ज़िला प्रशासन मतदान को निर्विघ्न और उचित ढंग के साथ करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

——————————————————-

आप नेता पवन टीनू ने किया कांग्रेस केंडीडेट सुरिन्द्र कौर की एक और गड़बड़ घोटाले का पर्दाफ़ाश, वीडियो

—————————————————-

जांलधर के पार्षद तरसेम लखौत्रा ने खोली कांग्रेस केंडिडेट सुरिन्द्र कौर के दावों की पोल देखें वीडियो

————————————————

सुरिन्द्र कौर कैसे बनी कांग्रेस की केंडीडेट, पूर्व पार्षद राजीव टिक्का ने किया खुलासा, देखें वीडियो

————————————————

शीतल ने वोटरों की पीठ में छुरा घोंपा – बोले लोग — देखें वीडियो-

——————————————————-

आइए देखें वीडियो क्या है जालंधर वेस्ट को वोटर का मूड 

बोले वोटर— शुकर है खैड़ा छुट्टा… YouTube Link

बोले वोटर— शुकर है खैड़ा छुट्टा… Facebook Link

—————————————————-

शीतल अंगुराल के इस्तीफे को लेकर वोटरों ने किया ये बड़ा खुलासा

YouTube Link

Facebook Link

———————————————

जालंधर वेस्ट उप चुनाव — “मोल न लेना आफत को… इस बार वोट शराफत को” FB पर मचा घमासान… ट्रेंड कर रही है शराफत

———————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1