Prabhat Times

पटियाला। पंजाब पुलिस द्वारा पटियाला से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार कर लिया है। पठानमाजरा कई माह से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तारी से बचने के लिए पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे। उसके बाद पुलिस ने उन्हें भगौड़ा करार दिया।

वह ऑस्ट्रेलिया से बार-बार लाइव होकर सरकार के खिलाफ बोलते रहे। मंगलवार देर रात जैसे ही वह भारत लौटे तो पुलिस ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि हरमीत पठानमाजरा के खिलाफ पटियाला के सिविल लाइंस थाने में एक सितंबर को पठानमाजरा के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोप में FIR दर्ज की गई थी.

जीरकपुर की एक महिला ने शिकायत में कहा कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे संबंध बनाए और 2021 में शादी की, जबकि वे पहले से शादीशुदा थे.

महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने उसका यौन शोषण किया, धमकियां दीं और ‘अश्लील’ सामग्री भेजी. शिकायत के बाद से ही विधायक फरार हैं.

पटियाला में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. पठानमाजरा दो सितंबर से बलात्कार के मामले में फरार चल रहे थे.

लंबे ऑपरेशन के बाद कामयाबी मिली

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया है कि आरोपी को काफी समय से अरेस्ट करने की कोशिश जारी थी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से इन्हें और इनके 3 साथियों को काबू किया है। दो दिन के लंबे ऑपरेशन के बाद कामयाबी मिली है।

SSP ने बताया- इन्हें हम पटियाला ले आए हैं। अब कानून के मुताबिक अगली कार्रवाई की जाएगी। आज इन्हें अदालत में पेश करेंगे। स्कॉर्पियो कार में 3 साथियों के साथ वह सफर कर रहे थे। हमारी 5 से 6 टीमें इन्हें काबू करने में जुटी थीं।

पिछले साल महिला ने केस दर्ज कराया

1 सितंबर 2025 को पंजाब के पटियाला के सिविल लाइंस थाने में IPC की धारा 376 (बलात्कार), 420 (धोखाधड़ी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत पठानमाजरा के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी।

एक महिला ने आरोप लगाया था कि 2013-2014 से लेकर 2024 तक (विशेष रूप से 12 फरवरी 2014 से 12 जून 2024 तक) पठानमाजरा ने शादी का झांसा देकर, खुद को तलाकशुदा बताकर संबंध बनाए और रेप किया। उसने बताया कि 2021 में लुधियाना के एक गुरुद्वारे में उनकी शादी भी हुई थी, लेकिन पठानमाजरा पहले से शादीशुदा थे।

इसके बाद 2 सितंबर को हरियाणा के करनाल में पठानमाजरा को गिरफ्तार किया गया, लेकिन पुलिस हिरासत से फायरिंग और पथराव की आड़ में वह फरार हो गए थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। इसके बाद यह मामला अदालत पहुंचा था।

अदालत में उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। फिर दिसंबर 2025 में पटियाला कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद खबर आई कि वह ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं और वहां से इंटरव्यू भी दिए। तब कोर्ट ने लुकआउट नोटिस जारी किया।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel