Prabhat Times

जालंधर। मशहूर बीएमएस फैशन में फायरिंग मामला कमिश्नरेट पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर ही ट्रेस कर लिया है।

फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले और साजिश रचने वालों तक पुलिस पहुंच गई है।

इस वारदात में जालंधर के बस्तीयात एरिया का क्नैक्शन भी सामने आ रहा है। वारदात में बस्तीयात एरिया के युवक शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों, सीआईए इंस्पेक्टर सुरिन्द्र व अन्य टीमों द्वारा जांच शुरू की गई। जांच के कुछ घण्टे बाद ही पुलिस द्वारा शूटरों की शिनाख्त कर ली गई।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आज दोपहर वारदात में संलिप्त एक शूटर कुश वासी घास मंडी को अरेस्ट कर लिया गया है। दूसरे शूटर की तलाश की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर ने खुलासा किया है कि दोनो शूटरों को फॉरेन हैंडलर द्वारा वारदात के लिए कहा गया था, इस बारे में जांच की जा रही है कि ये शूटर किस फॉरेन हैंडलर के लिए कम कर रहे थे और उसके साथ कैसे संपर्क में थे।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुश के खिलाफ एक अपराधिक केस दर्ज है।

बता दें कि बीते दिन सरेआम किशनपुरा रोड़ पर बाइक सवार युवकों ने बीएमएस फैशन पर फायरिंग की। फायरिंग से शोरूम के शीशे टूट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

लेकिन इसी बीच गैंगस्टरों द्वारा विदेशी नंबर से फिर से बीएमएस फैशन के मालिक को कॉल करके थ्रैट दी गई। और 50 लाख रूपए की फिरौती मांगी गई।

वारदात ट्रेस करने के लिए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर द्वारा टीमें गठित की गई। पुलिस द्वारा किशन पुरा से संतोख पुरा रोड़ की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई गई।

जांच के दौरान पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंच गई।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel