Prabhat Times
जालंधर। भीषण गर्मी के चलते जालंधर के मशहूर कार पार्टस एडं असैसरी एसोसिएशन बीएमसी चौक की सभी दुकानें 24 जून से 4 दिन तक बंद रहेगी।
एसोसिएशन की बैठक प्रधान मनीष पुरी के नेतृत्व में हुई। जिसमें उप प्रधान चरणजीत सिंह, सचिव कुनाल झांजी व अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
बैठक के बाद मनीष पुरी ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि बीएमसी चौक मार्किट की दुकानें 24 जून से 27 जून तक चार दिन के लिए बंद रहेेंगी।
—————————————————————————-


————————————–







