Prabhat Times

जालंधर। पुलिस कमिशनर सतिन्द्र सिंह एक्शन मोड पर हैं। पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह ने कमिश्नरेट के सभी अधिकारियों और एसएचओज़ को निर्देश दिए हैं कि पब्लिक की शिकायतों को निर्धारित समय में निपटारा और शहरवासियों की जान माल की सुरक्षा बनाना यकीनी बनाया जाए।

किसी भी अपराध की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचा जाए और कानून व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जाए।

पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह ने आज कमिश्नरेट के सभी अधिकारियों और एस.एच.ओज़ के साथ क्राईम मीटिंग की। मीटिंग में पुलिस कमिश्नर ने वन-बाई-वन सभी एस.एच.ओ. से उनके थानों में लंबित केसों की डिटेल ली।

सभी थाना प्रभारियों से लंबित केसों की डिटेल जानने के पश्चात पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि शहर वासियों के जान माल की सुरक्षा और कानून व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है।

अब सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कोई लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी एसएचओ किसी दबाव में काम न करे। जो सही हो वही किया जाए।

कमिश्नरेट में लंबित केसों के बारे में पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए कि पुराने लंबित केसों को जल्द से जल्द जांच पूरी कर चालान अदालत में दिए जाएं। ताकि न्याय में विलंभ न हो।

गंभीर अपराधों को लेकर पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह ने निर्देश दिए कि संगीन अपराधों में वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह ने निर्देश दिए कि थानों में पब्लिक की शिकायतों को निर्धारित समयावधि में निपटारा किया जाए।

पब्लिक के साथ र्दुव्यवहार या शिकायत पर कार्रवाई में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसी शिकायत आने पर जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह ने मीटिंग में कहा कि आजकल अपराधिक प्रवृत्ति के लोग आम पब्लिक को फिरौती के लिए कॉल कर डराते धमकाते हैं।

ऐसी शिकायतें मिलने पर तुरंत एक्शन लिया जाए, और जो केस पैंडिंग है, उन्हें जल्द ट्रेस किया जाए। ताकि पब्लिक में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर में गुंडागर्दी, गैंगस्टरवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाए। आम पब्लिक को परेशान करने वाले गुंडा तत्त्वों के साथ बिना किसी दबाव के सख्ती से निबटा जाए।

 

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel