Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (punjab weather monsoon movement rain warning) पंजाब में आज बारिश को लेकर 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कई हिस्सों में पहुंच चुका है।
अगर मानसून की यही रफ्तार रही तो अनुमान है कि आज ये पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दाखिल हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक मानसून पंजाब में प्रवेश के लिए अनुकूल है।
पंजाब में आज बारिश का यलो अलर्ट
पंजाब में आज बारिश को लेकर 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मानसा और बरनाला में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
26 जून तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के लिए खास चेतावनी जारी की है। 26 जून तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
22 जून को चंडीगढ़ और उत्तर हरियाणा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक और तेज हवाओं (30–40 किमी/घंटा) के साथ बारिश होने की आशंका है।
पंजाब में आज विभिन्न शहरों में मौसम
अमृतसर- बादल छाएंगे और बारिश की चेतावनी है। तापमान 29 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर- बादल छाएंगे और बारिश की चेतावनी है। तापमान 29 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
लुधियाना- बादल छाएंगे और बारिश की चेतावनी है। तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पटियाला- बादल छाएंगे और बारिश की चेतावनी है। तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली- बादल छाएंगे और बारिश की चेतावनी है। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पंजाब के कई जिलों में रात रुक-रुक कर बारिश हुई है। जिसके बाद सुबह दिन सुहावना रहा। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।
तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40.2°C रिकॉर्ड किया गया।
जबकि अमृतसर में 37.6°C, लुधियाना में 34.8°C, पटियाला में 35°C और पटियाला में 32.3°C तापमान दर्ज किया गया।
——————————————–
ये भी पढ़ें
-
सिंधु नदी पर केंद्र का जब्रदस्त प्लान! पंजाब समेत इन राज्यों को होगा फायदा ही फायदा
-
कमल कौर भाभी के बाद मशहूर माडल का कत्ल, छाती पर बने टैटू से हुई पहचान
-
लव, मैरिज, मालदीव और सुसाईड… बनूड़ की युवती ने मालदीव में उठाया खौफनाक कदम
-
जालंधर के लोग नोट कर लें ये नंबर… होगी हर समस्या हल… नितिन कोहली ने इस जगह खोला दफ्तर
-
कोरोना संक्रमण बढ़ा! पंजाब सरकार ने जारी की एडवाइजरी, मॉस्क पहनें और इन बातों का रखें ध्यान…
-
क्रिकेट नियमों में बड़ा बदलाव! ऐसे हैरतअंगेज़ कैच होने पर भी आउट नहीं होगा बैट्समैन, जानें सब
-
‘प्लेन से कूदा नहीं था बल्कि…’, मौत को मात देने वाले विश्वास ने बताया हादसे का खौफनाक मंजर
-
बिजली बिलों को लेकर आई ये बड़ी खबर
-
Income Tax ने ITR फाइलिंग में किए ये बड़े बदलाव
-
स्टूडेंट वीज़ा पर इस देश ने की सख्ती, लगाई ये पाबंदी