Prabhat Times

Amritsar अमृतसर। (punjab weather update monsoon movement rain alert) पंजाब में मानसून की रफ़्तार धीमी पड़ने लगी है। आने वाले दो दिनों में पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग की तरफ से भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

हालात ऐसे हैं कि आने वाले दो दिनों में वातावरण में नमी बढ़ जाएगी, जिसके बाद लोगों को उमस से परेशान होना पड़ेगा। लेकिन 11 जुलाई को एक बार फिर बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पंजाब के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है।

सोमवार शाम को पंजाब का सबसे अधिक तापमान पठानकोट में दर्ज किया गया, जो 40 डिग्री रहा। जबकि फरीदकोट में 38.2, बठिंडा में 37, गुरदासपुर में 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

उधर, सोमवार को पंजाब के किसी भी जिले में बारिश की खबर नहीं है। उम्मीद है कि इससे पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

11 को कुछ स्थानों पर और 12 को अधिकतम स्थानों पर बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 5 दिनों तक पंजाब में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

लेकिन 11 और 12 जुलाई को पंजाब में सामान्य बारिश के आसार हैं।

11 जुलाई को कुछ स्थानों पर और 12 जुलाई को अधिकतम स्थानों पर बारिश हो सकती है।

इससे तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा।

85 से 100 फीसदी तक पहुंची नमी

अधिकांश शहरों में नमी का स्तर 85 से 100 के बीच पहुंच गया है।

सोमवार को बारिश नहीं होने से नमी बढ़ गई और इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आने वाले दो दिन भी ऐसे ही रहने के आसार हैं।

अमृतसर में आर्द्रता का स्तर 74 से 86 प्रतिशत, जालंधर में 59 से 100 प्रतिशत, लुधियाना में 70 से 77 प्रतिशत तथा पटियाला में 80 से 86 प्रतिशत दर्ज किया गया।

——————————————————-

आप नेता पवन टीनू ने किया कांग्रेस केंडीडेट सुरिन्द्र कौर की एक और गड़बड़ घोटाले का पर्दाफ़ाश, वीडियो

—————————————————-

जांलधर के पार्षद तरसेम लखौत्रा ने खोली कांग्रेस केंडिडेट सुरिन्द्र कौर के दावों की पोल देखें वीडियो

————————————————

सुरिन्द्र कौर कैसे बनी कांग्रेस की केंडीडेट, पूर्व पार्षद राजीव टिक्का ने किया खुलासा, देखें वीडियो

————————————————

शीतल ने वोटरों की पीठ में छुरा घोंपा – बोले लोग — देखें वीडियो-

——————————————————-

आइए देखें वीडियो क्या है जालंधर वेस्ट को वोटर का मूड 

बोले वोटर— शुकर है खैड़ा छुट्टा… YouTube Link

बोले वोटर— शुकर है खैड़ा छुट्टा… Facebook Link

—————————————————-

शीतल अंगुराल के इस्तीफे को लेकर वोटरों ने किया ये बड़ा खुलासा

YouTube Link

Facebook Link

———————————————

जालंधर वेस्ट उप चुनाव — “मोल न लेना आफत को… इस बार वोट शराफत को” FB पर मचा घमासान… ट्रेंड कर रही है शराफत

———————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1