Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (punjab weather forecast heatwave alert) पंजाब में गर्मी बेहाल कर रही है।

हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

लेकिन ये अभी शुरुआत है। 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा। इसके बाद सूरज और ज्यादा आग उगलेगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

मौजूदा हालातों की बात करें तो रविवार शाम पंजाब के बठिंडा का तापमान 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बठिंडा में एक ही दिन में 7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो हैरान करने वाली थी।

वहीं, पठानकोट का तापमान 45.5 डिग्री, पटियाला का 45, लुधियाना का 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अन्य सभी जिलों में ओरेंज अलर्ट है।

मंगलवार को पंजाब के 10 जिले अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पंजाब में अधिकतम तापमान 1978 में किया गया था दर्ज

पंजाब में अधिकतम तापमान 21 मई 1978 में दर्ज किया गया था।

उस समय अमृतसर का तापमान 47.7 डिग्री तक पहुंच गया था।

इस दिन पंजाब में सबसे अधिक गर्मी का रिकॉर्ड बना, जो आज तक सबसे अधिक है।

25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है।

मौसम विभाग ने इसी दिन अमृतसर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री के करीब रहने का अनुमान लगाया है।

अगर ऐसा होता है तो प्रदेश का 46 साल पुराना सर्वाधिक गर्मी का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

जानें क्या है नौतपा

भारत में नौतपा की शुरुआत इस साल 25 मई से होगी। ये वे दिन हैं, जब सूर्य धरती के नजदीक होता है और आग उगलना शुरू करेगा।

इन दिनों में तापमान लगातार चढ़ेगा। नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और इसका असर 2 जून तक चलेगा। इन 9 दिन को सबसे ज्‍यादा गर्मी पड़ेगी।

आपको बता दें कि, ज्येष्ठ महीने की शुरुआत में नौतपा आरंभ होता है। वैसे नौपता 15 दिनों का होता है, लेकिन शुरू के 9 दिन सबसे अधिक गर्म रहते हैं। इसी वजह से इसे नौतपा कहते हैं।

जाने पंजाब के शहरों का अनुमानित तापमान

अमृतसर- रविवार अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 44 डिग्री के पार जाने का अनुमान है।

जालंधर- बीते दिन शहर का बीते दिन तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

लुधियाना- बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

पटियाला- बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी ये तापमान इतना ही रहने का अनुमान है।

मोहाली- रविवार शहर का तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

—————————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1