Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (punjab weather forecast heat wave alert) पंजाब में लोगों को आज भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों में भी गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

यूरोपियन मौसम एजेंसियों के अनुसार अल-नीनो का प्रभाव खत्म हो गया है, गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है।

पंजाब के कुछ इलाकों में पारा आने वाले दिनों में 47 पार होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीती शाम पंजाब के लुधियाना में समराला का तापमान पंजाब में सबसे अधिक रहा है।

यहां पारा 46.3 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, पठानकोट में तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया।

हीट-वेव के चलते आज अधिकतर शहरों का तापमान 45 पार कर जाएगा।

हीट वेव के चलते आज ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ये ओरेंज अलर्ट अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा और मोगा में जारी है। जबकि अन्य पूरे पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

47 के पार जाएगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन पंजाब के लुधियाना के समराला का तापमान 46.3 डिग्री तक पहुंच गया था।

वहीं, आने वाले 5 दिनों में तापमान 47 डिग्री को पार करने का का अनुमान है। फिलहाल अगले 5 दिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर – शहर का तापमान 45 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और हीट-वेव के चलते ओरेंज अलर्ट दिया गया है।

जालंधर- शहर का तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और हीट-वेव के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लुधियाना- शहर का तापमान 44 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और हीट-वे के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

21 मई तक लू का अलर्ट

भीषण गर्मी से इन दिनों आम जनजीवन प्रभावित चल रहा है। मौसम विभाग ने 21 मई तक कई राज्यों में लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत इन दिनों भीषण लू की चपेट में है और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में 17 मई से लेकर 21 मई तक भयंकर लू चलने की आशंका है।

राजस्थान समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान के लिए लू का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और ओडिशा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गौरतलब है कि गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ चुका है कि शुक्रवार को दिल्ली का नजफगढ़ इलाका देश में सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया।

नजफगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

मौसम विभाग के अनुसार,  उत्तर प्रदेश, गुजरात के कई इलाकों में 17-21 मई तक, बिहार में 17-20 मई तक, झारखंड में 19-20 मई, उत्तर मध्य प्रदेश में 18-21 मई, बंगाल में 18-20 मई और ओडिशा में 20-21 मई को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें जब मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाता है और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तो उस स्थिति को हीटवेव की स्थिति माना जाता है।

हिमाचल के ऊना में शुक्रवार को 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

वहीं आगरा में 46.9 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 44.5 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली के आयानगर का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।

—————————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————–

अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान ने मंदिर में टेका माथा, वीडियो

————————————————————–

मां का जागरण… अरे द्वारपालों… कन्हैया से कह दो…देखें वीडियो

———————————————————

 

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1