Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (punjab weather alerts rainfall flood update) लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पंजाब में हाहाकार मचा हुआ है।
राज्य के 10 के करीब जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। राज्य के चारों डैम में पानी का बहाव खतरे के निशान से लगातार टच्च कर रहा है।
विभाग द्वारा अधिकारिक तौर पर आज दोपहर एक बजे राज्य के चारों डैम की स्थिति को लेकर बुलेटिन जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि कौन से डैम में कितनी क्षमता है और मौजूदा समय में किस डैम का क्या जलस्तर है।
पढ़ें बुलेटिन
- भाखड़ा डैम – कुल क्षमता 1680 फीट, इनफ्लो 88335, आउटफ्लो 65000 क्यूसेक
- पौंग डैम – कुल क्षमता 1390 फीट, इनफ्लो 94956, आउटफ्लो 79891 क्यूसेक
- रणजीत सागर -कुल क्षमता 527.91 मीटर, इनफ्लो 102631, आउटफ्लो 42089 क्यूसेक
- शाहपुर कंडी डैम – कुलक्षमता 405 मीटर, इनफ्लो 44596, आउटफ्लो 44996
पंजाब का चारों डैम का एक बजे जलस्तर बुलेटिन के मुताबिक भाखड़ा डैम – कुल क्षमता 1680 फीट है। – पिछले 24 घण्टे में जलस्तर बढ़ कर 1677.02 पहुंचा है।
वहीं गुरदासपुर-पठानकोट में बाढ़ आने का मुख्य कारण पौंग डैम का जलस्तर कभी भी अपनी पूरी क्षमता से .98 फीसदी है। 1 बजे तक पौंग डैम में 1390.98 फीट पानी दर्ज किया गया
जबकि पहाड़ों से आने वाले पानी को रोकने वाला रणजीत सागर डैम अपनी कुल क्षमता से सिर्फ 2 मीटर नीचे है। इस डैम की कुल क्षमता 527.91 मीटर है। जबकि इसमे 525.090 मीटर पानी दर्ज किया गया है।
वहीं शाहपुर कंडी डैम में 399.550 मीटर पानी दर्ज किया गया है। जबकि इसकी कुल क्षमता 405 मीटर है।
इसके साथ पंजाब की बड़ी नदियों में ब्यास में मौजूदा समय में 2 लाख 8050 क्यूसेक पानी चल रहा है।
इसके अतिरिक्त सतलुज जिसे लेकर डीसी जालंधर की तरफ से चेतावनी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्लौर में 96655 लाख क्यूसेक पानी चल रहा है।
साथ ही, जालंधर के साथ लगते गिद्दड़पिंडी नदी में एक लाख 34 हज़ार क्यूसेक पानी चल रहा है। जबकि इसमें 1.15 लाख क्युसेक पानी बीते 12 घण्टे में छोड़ा गया है।
जानकारों का कहना है कि पौंग डैम में पानी अब कंट्रोल में है, जबकि भाखडा को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है।
इसके अतिरिक्त हरिके से सतलुज और ब्यास का पानी मिलाकर 2.80 लाख क्यूसेक पानी पाकिस्तान को छोड़ा जा रहा है।
सतलुज ओवरफ्लो, भाखड़ा नहर 12 जगह धंसी, CM ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई
पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, मोगा, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला, मोहाली, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना शामिल हैं। जालंधर के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
फिल्लौर में सतलुज का जलस्तर बढ़ने से श्री शनि मंदिर में 2 फीट तक पानी घुस चुका है। जिला प्रशासन के अधिकारी सतलुज दरिया के पास मौजूद हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1312 गांव प्रभावित हो चुके हैं। आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, भाखड़ा का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 3 फीट नीचे रह गया है।
लगातार बारिश के कारण सोमवार रात अमृतसर में करीब 100 साल पुरानी इमारत ढह गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
हादसे के दौरान घर के पास से गुजर रहा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। हालांकि, हादसे में घर के सामने खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।
सोमवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इतनी बड़ी तबाही को देखते हुए सरकार को मिशन मोड में काम करना चाहिए, ताकि किसानों, मजदूरों, पशुपालकों और आम लोगों को तुरंत मदद मिल सके।
रूपनगर के श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र में नंगल भाखड़ा फीडर नहर 12 जगह से धंस गई है। इस कारण सड़क पर पानी आ गया। मंत्री हरजोत बैंस ने खुद मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ राहत बचाव कार्य शुरू किया।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर – DC हिमांशु अग्रवाल ने दुकानदारों को दी ये चेतावनी
- कपूरथला DC किया अलर्ट, जारी की एडवाइजरी
- फायरिंग करते हुए MLA हरदीप पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार, पीछा कर रही है पुलिस
- पंजाब के हल्का सनौर से MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा अरेस्ट, रेप के आरोप में हुई FIR, जानें पूरा मामला
- पंजाब में इस तारीख तक स्कूल बंद, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया ऐलान
- बाढ़ की चपेट में पंजाब के ये जिले, गुरदासपुर में बांध टूटा, ब्यास का जलस्तर बढ़ा, कपूरथला में अलर्ट
- ‘पवित्र रिश्ता’ की अभिनेत्री प्रिया मराठे का निधन
- Jio का बड़ा धमाका! आ गया स्मार्ट चश्मा, फोटो-वीडियो…चश्में में ही होंगे मोबाइल जैसे फीचर
- BJP-कांग्रेस वर्कर्स में ‘झंडों-डंडों’ से युद्ध, जमकर मारपीट, तोड़फोड़, वीडियो
- वैष्णो देवी मार्ग पर अर्द्धकुवारी में लैंडस्लाइड, 33 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
- मान सरकार का बड़ा फैसला! पंजाब में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज
- ट्रंप का भारतीयो को बड़ा झटका! इस कैटागिरी के वीज़ा पर लगाई रोक
- इतना बदल गया भारत! 1947 में सिर्फ इतने रूपए तोला था गोल्ड
——————————————————-
————————————–