Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (punjab police newly recruited jawan passing out parade cm bhagwant mann) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर पीएपी में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।

पंजाब पुलिस में नए भर्ती हुए 2999 पुलिस जवानों ने अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री को सलामी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव भी मौजूद थे।

पुलिस कर्मचारियों को नौकरियां देने के पश्चात कर्मचारियों ने खुशी में भांगड़ा डाला तो सीएम भगवंत मान भी खुद को नहीं रोक पाए।

देखें वीडियो

CM बोले- पहले तो वैकेंसी ही नहीं निकलती थी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में व्यवस्था ऐसी थी कि पहले तो वैकेंसी ही नहीं निकलती थी।

यदि निकलती थी तो फीस भरने के बावजूद रोल नंबर नहीं आता था और टेस्ट महीनों के बाद होता था।

टेस्ट हो जाता था तो फिर रिजल्ट नहीं आता था। रिजल्ट गलती से आ जाता था तो फिर पास होने पर नियुक्ति नहीं मिलती थी।

पंजाब में वैकेंसियां निकाली जाएंगी

उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से लगातार नियुक्तियां हो रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एक नई व्यवस्था की है।

अब हर साल जनवरी-फरवरी में भर्ती निकलेगी, मई जून में टेस्ट होगा, अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट और नवंबर दिसंबर में सेलेक्ट हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। रिजल्ट आएगा और दिसंबर तक नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इसके लिए सीधा चार साल के लिए एक ही बार में इकट्ठा नोटिफिकेशन कर दिया गया है।

भगवंत मान ने कहा कि अब युवाओं को कही भटकने की जरूरत नहीं है। यदि कोई इस साल टेस्ट पास नहीं कर पाएगा तो उसके पास अगले साल भी मौका होगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में 1800 सिपाही और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 54 सिपाही और 12 स्पोर्ट्स कोटे में रखे जाएंगे।

सड़क हादसे रोकने के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में सड़क हादसे बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। हर साल 5 हजार से ज्यादा लोग हादसों का शिकार होकर अपनी जान गंवाते हैं।

उन्होंने कहा की इन्हीं हादसों को रोकने के लिए एक सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई जा रही है। यह फोर्स सड़क पर ही रहेगी और इन्हें 30 किलोमीटर का एरिया बांटा जाएगा। इन्हें बढ़िया गाड़ियां दी जाएंगी। जिनमें प्राथमिक उपचार का सारा सामान होगा।

यह सड़कों पर हादसे रोकने का काम करेगी। उन्होंने कहा की जिन जवानों ने अपनी ट्रेनिंग पूरी की है, उनमें से कुछ जवान इस फोर्स में भी जाएंगे।

2999 जवानों में 630 पोस्ट ग्रेजुएट और 1736 ग्रेजुएट

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है की पढ़े लिखे नौजवान पुलिस में सेवा के लिए आ रहे हैं।

उन्होंने कहा की मुझे बताया गया कि 2999 की जो नई भर्ती है इसमें 1901 पुरुष औप 1098 महिला कॉस्टेबल हैं। जबकि इन्हीं में से 630 पोस्ट ग्रेजुएट 1736 ग्रेजुएट हैं।

उन्होंने कहा कि नए भर्ती मुलाजिमों में बार्डर की समस्याओं से लेकर कानून, कम्प्यूटर इत्यादि की सारा प्रशिक्षण दिया गया है।

शहीद पुलिस वालों के परिवार को दिए चेक

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस मुलाजिमों के परिजनों को उनके बीमा राशि के चेक भी बांटें। साथ ही उन्होंने परिवारों के साथ संवेदना भी व्यक्त की।

पंजाब पुलिस के शहीद कर्मचारी के परिजनों को चैक देते सीएम मान

उन्होंने शहीद परिवारों को हौसला दिया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत पेश नहीं आने दी जाएगी।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1