Prabhat Times

Patiala पटियाला। (punjab police encounter malkeet singh) पंजाब के पटियाला में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। क्रॉस फायरिंग के दौरान गैंगस्टर मलकीत सिंह चिट्‌टा को गोली लगी है।

जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह एनकाउंटर पटियाला के CIA स्टाफ ने किया। मलकीत सिंह कत्ल और इरादा कत्ल के मामलों में वांटेड था।

शुरूआती जांच के मुताबिक यह अकेला ही जा रहा था। तब पुलिस ने इसका पीछा किया। जब पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली उसे लग गई। उससे 32 बोर की पिस्टल और 6 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

21 साल का मलकीत 6 मर्डर केस में वांटेड है। गैंगस्टर मलकीत सिंह चिट्‌टा, जिसे पुलिस ने गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि मलकीत सिंह उर्फ चिट्‌टा के खिलाफ कत्ल, इरादा कत्ल और लूटपाट के कई केस दर्ज हैं।

एसपी सिटी और सीआईए इंचार्ज रमिंदर सिंह की टीम ने खेड़ा गुजरां इलाके में इसे रुकने को कहा। इसने पुलिस पार्टी पर 3 राउंड फायर किए।

बदले में पुलिस ने भी 6 राउंड फायरिंग किए। जो इसके घुटने पर लगे। इसके लिंक एसके खरौड़ से मिले हैं।

हाल ही में त्रिपड़ी में मर्डर के मामले में भी यह वांटेड था। पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी ने गैंगस्टरों को दी चेतावनी

एसएसपी ने कहा कि हमें इनपुट थी कि यह पटियाला से संगरूर की तरफ जाएगा। जिसके बाद उसका पीछा किया गया।

जिस पिस्टल से इसने फायर किए और जिस बाइक पर जा रहा था, उसे बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि वह अपराधियों को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर पटियाला में कोई अपराध किया तो फिर अपने हश्र के बारे में सोच लें। पुलिस उनको कतई नहीं बख्शेगी।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1