Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (punjab cabinet meeting cm bhagwant mann) पंजाब में बाढ़ की स्थिति से निबटने के लिए सीएम भगवंत मान द्वारा कैबिनेट मिटिंग बुलाई है। वे खुद स्वस्थ नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पंजाबियों की चिंता सता रही है।

बाढ़ राहत कार्यों पर चर्चा के लिए राज्य की कैबिनेट बैठक कल यानी सोमवार दोपहर 12 बजे होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत में सुधार है, लेकिन वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं।

इसलिए वे फोर्टिस अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होंगे, जबकि पूरी कैबिनेट उनके निवास पर मौजूद रहेगी।

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मान करेंगे। सेहत ठीक न होने के बावजूद उन्होंने बाढ़ जैसी आपदा के बीच जिम्मेदारी निभाने का निर्णय लिया है। इस दौरान डॉक्टर्स की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

कई अहम फैसलों की उम्मीद इस बैठक में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत और पुनर्वास से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

प्रभावित परिवारों और किसानों को आर्थिक मदद, बुनियादी ढांचे की मरम्मत और सेहत सेवाओं को मजबूत करने पर चर्चा होने की संभावना है। अनुमान है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ राहत का भी ऐलान हो सकता है।

मुख्यमंत्री मान ने संदेश भेजा है –”लोगों की सेवा करना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बीमारी से जूझने के बावजूद, मैं पंजाब के लोगों के लिए हर पल उपलब्ध हूं।”

प्रधानमंत्री दौरे से पहले अहम है बैठक सोमवार को बुलाई गई ये बैठक अहम मानी जा रही है। क्योंकि, मंगलवार 9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आ रहे हैं।

वे सीधा गुरदासपुर जाएंगे। अनुमान है कि वे इस दौरान श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का भी दौरा कर सकते हैं। रावी का जलस्तर बढ़ने के बाद श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी पूरी तरह से पानी में डूब गया था।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel