Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Punjab government takes strict action in the case of death of patients in Jalandhar Civil Hospital) सिविल अस्पताल जालंधर के आईसीयू में तीन मरीजों की मौत के मामले में पंजाब सरकार ने सख्त एक्शन लिया है।
प्रारंभिक जांच के बाद सरकार द्वारा सिविल अस्पताल के एमएस डाक्टर राज कुमार, एसएमओ सुरजीत सिंह और डाक्टर सोनाक्षी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि डाक्टर शमिन्द्र सिंह को डिसमिस कर दिया है।
पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर बलबीर सिंह ने ये जानकारी दी है। सेहत मंत्री ने बताया कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पहुंची है।
सेहत मंत्री ने बताया कि जांच में पाया गया कि एमएस डाक्टर राज कुमार, एसएमओ सुरजीत सिंह, कंसल्टेंट एनसथीसिया डाक्टर सोनाक्षी तथा डाक्टर शमिन्द्र इनकी लापरवाही हुई है।
ऑनरिकार्ड इनकी ड्यूटी थी। इन्हें वहां मौजूद होना चाहिए था, लेकिन ये लोग अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे।
सेहत मंत्री ने कहा कि सीएम भगवंत मान के स्पष्ट निर्देश हैं कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
बलबीर सिंह ने कहा कि तीनों डाक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है, अगली जांच जारी है।
इन लापरवाही डाक्टरों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई होगी, इसमें इन्हें डिसमिस किया जा सकता है और साथ ही सभी बेनेफिट्स भी खत्म किए जा सकते हैं।
जालंधर में ऑक्सीजन सप्लाई पूरी न होने के कारण तीन जानें गई। जिसके पंजाब सरकार को खेद है।
अस्पताल पेशेंट सेफ्टी व सर्विसीज में किसी किस्म की कमी नहीं है। जो कमी रही है, वहां अस्पताल के प्रशासक हैं, डाक्टर ऑनड्यूटी थे, उनकी बड़ी लापरवाही है। गैरजिम्मेदार व्यवहार है।
बलबीर सिंह ने कहा कि मैनेजमेंट बहुत ज्यादा बुरी थी। मान सरकार द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घण्टे बिजली आपूर्ति करवा रहे हैं, पॉवर बैकअप, जैनरेटर, डीज़ल एसएमओ सिविल सर्जन को पैसे भी दिए हैं कि कमी न हो। इसके बावजूद तीन जानें गई। जिसका पंजाब सरकार को खेद है।
————————————————-
————————————–
ये भी पढ़ें
- मोबाइल, लैपटॉप, ज्वेलरी सस्ता हो जाएगा ये सब… भारत कर रहा है ये बड़ी डील
- WWE सुपरस्टार Hulk Hogan का निधन, 71 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट
- CBSE का बड़ा आदेश! एक सैक्शन में सिर्फ इतने स्टूडेंट
- एयरफोर्स का F-7 फाइटर जेट क्रैश, कॉलेज की बिल्डिंग पर गिरा
- CM ने लैंड पूलिंग स्कीम के बारे में लोगों को गुमराह कर रहे विपक्ष पर साधा निशाना
- UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, लिमिट फिक्स… यूजर्स बार-बार नहीं कर पाएंगे ये काम
- एअर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच में सनसनीखेज खुलासा… कहीं पॉयलट ने जानबूझ कर…
- इन लोगों को मिलेगा बेहद कम रेट पर मिलेगा नया AC, सरकार बना रही ये बड़ा प्लान
- GST सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, सस्ता हो जाएगा ये सब
- FASTag से चालान, इंश्योरेंस ले लेकर पार्किंग तक हो जाएंगी ये सब पेमेंट