Prabhat Times

कपूरथला। जालंधर के पड़ौसी जिला कपूरथला से बड़ी खबर है। कपूरथला में निर्दलीय MLA राणा इंदरप्रताप सिंह और आप नेताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई।

जिसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद पुलिस फोर्स वहां पहुंची और तुरंत हालात को काबू करने की कोशिश शुरू कर दी।

यह विवाद बुधवार को सुल्तानपुर लोधी हलके के जोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव से पहले ढिलवां स्थित ब्लॉक समिति कार्यालय के बाहर हुआ। जिसमें 2 गुटों में झड़प हो गई।

इसके बाद वहां पहुंचे निर्दलीय MLA राणा इंदर प्रताप सिंह ने दावा किया कि उनके एक उम्मीदवार का अपहरण कर लिया गया, जबकि एक अन्य प्रत्याशी को कार्यालय में प्रवेश करने से रोका गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने हवाई फायरिंग होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फायरिंग करने वाली आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel