Prabhat Times
चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पूर्व AAP नेता एचएस फूलका BJP में शामिल हो गए हैं। फूलका ने दिल्ली में भाजपा जॉइन की।
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया। इस दौरान पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि हमें खुशी है। फूलका का नाम पूरी दुनिया में जाना जाता है। 1984 में जो हुआ, वह दंगे नहीं थे बल्कि सिख कम्युनिटी के लोगों का खून बहाया गया।
2023 में इसके एक आरोपी को सजा हुई। यह शुरू से जंग लड़ रहे हैं। फूलका से हमारा पुराना रिश्ता है। 1992 में जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो मदद लाल खुराना के एडवाइजर रहे।
सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के प्रतिष्ठित वकील फुल्का की पहचान 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने वाले योद्धा के रूप में है।
उन्होंने दशकों तक पीड़ितों का पक्ष मजबूती से रखा, जिसके कारण सिख समुदाय और पंजाब में उनका गहरा सम्मान है।
सीएम मान ने कही ये बात
फूलका के भाजपा जॉइन करने पर भगवंत मान ने कहा- उनको मुबारक, मेरे पुराने साथी रहे हैं। मैं पार्लियामेंट में था, वह विधानसभा में थे।
उन्होंने नेता विपक्ष से भी इस्तीफा दे दिया था। दाखा विधानसभा से भी रिजाइन कर दिया था।
अगर लोगों ने कोई बंदा चुना और वह बीच में छोड़ जाए, यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। मैंने तो आज तक ऐसे व्यक्ति को दोबारा जीतते हुए नहीं देखा। फूलका को मुबारक।
2017 में दाखा से विधायक बने थे
2014 में फूलका आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए थे। 2015 में दिल्ली में AAP की सरकार बनने के बाद वे पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए थे।
2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव में AAP के टिकट पर दाखा (लुधियाना) सीट से MLA चुने गए। पार्टी ने उन्हें विपक्ष का नेता बनाया।
उन्होंने पंजाब विधानसभा में बरगाड़ी में गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी मामले और अन्य सिख मुद्दों को उठाया।
2019 में फूलका ने AAP से इस्तीफा दिया
2019 में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इस्तीफे का कारण पार्टी नेतृत्व से मतभेद, 1984 दंगों पर पर्याप्त समर्थन न मिलना और पंजाब के स्थानीय मुद्दों पर फोकस की कमी को बताया था।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।









