Prabhat Times

Bathinda बठिंडा। (police station munshi suicide crime) पंजाब के बठिंडा जिले के थाना सदर रामपुरा में मालखाना के मुंशी ने AK-47 से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

मृतक की पहचान सुखपाल सिंह के तौर पर हुई है।

वहीं घटना के बाद मुंशी को तुरंत अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी पु​ष्टि करते हुए एसएसपी अमनीत कोंडल ने कहा कि पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह पिछले समय से थाना सदर रामपुरा में मालखाना का मुंशी था।

रोज की तरह वो सोमवार को फिर से जब थाने के मालखाना में ड्यूटी आया तो उसने मालखाना के अंदर पड़ी एके-47 से खुद को अपने सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

सूत्र बताते है कि जब सुखपाल सिंह ने अपने आप को गोली मारी तो गोली की आवाज सुनकर साथी पुलिस कर्मी उसके पास मौके पर पहुंचे

उसको तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया।

एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना था कि थाना सदर रामपुरा के मालखाना मुंशी ने खुद को गोली मारी है।

जिस की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि सुखपाल सिंह ने अपने आप को गोली क्यों मारी? उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही असल कारण पता लग सकेगें।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1