Prabhat Times

जालंधर। (police arrested aap mla jagdeep kamboj goldy father on corruption charges) पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक के पिता पर बड़ी कार्रवाई की गई है.

जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के पिता की भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारी की गई है.

विधायक के पिता सुरिंदर कंबोज पर 10 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पिता की गिरफ्तारी के बाद विधायक की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

उन्होंने कहा कि जो गलत काम करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही. जलालाबाद सीट पर जगदीप कंबोज गोल्डी ने सुखबीर सिंह बादल को हराया था.

पंजाब में पुलिस ने जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक गोल्डी कंबोज के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर ब्लैकमेलिंग व डरा-धमकाकर वसूली का आरोप लगा है। इसकी शिकायत सुनील कुमार नाम के प्रॉपर्टी डीलर ने की थी। जलालाबाद पुलिस ने विधायक के पिता पर 384, 389 व 34 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार ने शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल को उसे रानो बाई का फोन आया। उसने कहा कि मैंने अपना पुराना मकान बेच दिया है और अब नया खरीदना है।

इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर गया और उसे बाइक पर बिठाकर मकान दिखाकर ले आया। इसके बाद महिला चली गई।

शाम को उसके पास रानो बाई का फोन आया कि उसका बेटा उसे पीट रहा है। उस पर आरोप लगा रहा है। प्रॉपर्टी डीलर पर मकान दिखाने के बहाने रेप का आरोप लगाया जा रहा है।

इसके बाद उसके पास सुरिंदर कंबोज का फोन आया। उसने कहा कि उसके पास महिला ने रेप की शिकायत की है। बचाव करना हो तो वह उसके पास आ जाए। समझौता करवा देगा।

सुरिंदर कंबोज के पास जाने के बाद रानो बाई और उसके बेटे से उसकी बात कराई गई। सुरिंदर कंबोज ने कहा इसके लिए 10 लाख रुपए देने होंगे, तभी पूरा मामला निपटेगा। ऐसा न हुआ तो उसके खिलाफ रेप का पर्चा दर्ज करवा दिया जाएगा।

इस मामले में MLA गोल्डी कंबोज ने कहा कि उन्हें पहले पता चल गया था कि उनके पिता के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत आई है।

उन्होंने पुलिस को बनती कार्रवाई करने के लिए कह दिया था। उन्होंने अपने पिता की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

सुखबीर सिंह बादल को हराकर विधायक बने गोल्डी

गोल्डी कंबोज ने कहा कि उनकी अपने पिता के साथ बातचीत नहीं है। वह अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। बता दें कि गोल्डी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को हराकर विधायक बने हैं।

विधायक गोल्डी विधायक का कहना है कि अगर कोई किसी तरह की ठगी मारता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। चाहे वह मेरा कोई रिश्तेदार ही क्यों न हो। 100 प्रतिशत कार्रवाई होगी।

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1