



Prabhat Times
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं.
यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब विपक्ष ने संसद में महिला आरक्षण बिल को रोक दिया है.
पीएम मोदी ने शनिवार सुबह कैबिनेट मीटिंग में विपक्ष के रवैये पर नाराजगी जताई.
प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष को इस फैसले पर ‘जिंदगी भर पछताना पड़ेगा.’ शुक्रवार को लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका.
सरकार को इस बिल के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी, लेकिन आंकड़ा वहां तक नहीं पहुंच पाया. कुल 528 सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा लिया था.
इनमें से 298 ने बिल का समर्थन किया, जबकि 230 सदस्यों ने इसके विरोध में वोट डाला.
बहुमत के लिए 352 वोटों की जरूरत थी, जो पूरी नहीं हो सकी. अब पीएम मोदी इस मुद्दे पर देश के सामने अपनी बात रख सकते हैं.
इस बिल का मकसद 2029 से विधायिकाओं में महिलाओं को आरक्षण देना था.
बिल के गिरते ही सरकार ने दो अन्य बिलों को भी आगे न बढ़ाने का फैसला किया. इनमें परिसीमन बिल 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिल शामिल हैं.
प्रस्ताव के मुताबिक लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने की तैयारी थी.
यह विस्तार 2011 की जनगणना के आधार पर होने वाले परिसीमन से जुड़ा था. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पीएम मोदी अपने संबोधन में क्या रुख अपनाते हैं.
———————————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–





