Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (players excited after getting cash prize of 33.83 CR) राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों ने एशियन और राष्ट्रीय खेलों के 168 विजेताओं को बनता मान-सम्मान देने और 33.83 करोड़ रुपए के नकद इनाम देने के लिए आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

साल 2022 की एशियन खेलों में लड़कियों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजि़शन में स्वर्ण और रजत पदक विजेता सिफ्त कौर समरा ने कहा पहली बार पंजाब सरकार ने बड़े मुकाबलों की तैयारी करने के लिए आगामी 8 लाख रुपए की नकद राशि दी।

उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री को आश्वासन दिलाया कि ओलम्पिक खेलों समेत बाकी खेल मुकाबलों में खिलाड़ी और अधिक पदक जीतेंगे।

शॉटपुट में स्वर्ण पदक विजेता तेजिन्दरपाल सिंह तूर ने खेल मुकाबले के तुरंत बाद खिलाडिय़ों को नकद इनाम देने का वायदा पूरा करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि यह नकद इनाम उभरते हुए खिलाडिय़ों के लिए बड़ी रकम है और इससे बिना शक राज्य में और भी खिलाडिय़ों को उत्साह मिलेगा।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और एशियन खेल में स्वर्ण पदक विजेता हरमनप्रीत कौर ने कहा कि पहले माता-पिता और रिश्तेदार अक्सर खिलाडिय़ों ख़ासकर लड़कियों को खेल को पेशे के तौर पर अपनाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते थे परन्तु खिलाडिय़ों का मान-सम्मान और तैयारियों के लिए आगामी राशि देने से और अधिक नौजवान खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा।

रोइंग में रजत पदक विजेता चरनजीत सिंह ने नयी खेल नीति लागू करने और खिलाडिय़ों को बनता मान-सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1