Prabhat Times

जालंधर। (People of Jalandhar West came out of their homes in favor of Sushil Rinku) विधायक सुशील कुमार रिंकू को जिताने के लिए वेस्ट हलके के उनके समर्थक खुद ही सड़कों पर उतर आए हैं। रिंकू के हक में खुद ही लोगों ने डोर टू डोर प्रचार करना शुरू कर दिया है।
यही कारण है कि वेस्ट हलके में सिर्फ रिंकू के हक की आंधी चल रही है। लोग रिंकू को अपना विधायक पहले ही चुन चुके हैं। लोगों के उत्साह को देखा जा सकता है। वह लोग रिंकू के लिए उनके किए कामों को लोगों के घरों तक पहुंचाने में पूरी तरह जुटे हुए हैं।
सुशील रिंकू खुद भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उनके समर्थकों की तरफ से खुद ही चुनाव प्रचार करने के चलते उनको काफी बल मिल रहा है। रिंकू ने भी बस्ती दानिशमंदा, बस्ती बावा खेल और भार्गव नगर में घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगें।
उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को लोग अपने मत का इस्तेमाल जरूर करें। कांग्रेस के हक में वोट देकर न केवल उनकी जिताएं, बल्कि पंजाब में भी कांग्रेस की सरकार को दोबारा लाएं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ही पंजाब के लोगों के दर्द को समझते हैं। उन्हें दोबारा सीएम बनाना भी हमारी ही जिम्मेदारी है।
वार्ड-40 में खास तौर पर खादी बोर्ड के डायरैक्टर मेजर सिंह और उनकी पत्नी अमनजीत कौर मेजर ने कमान संभाल रखी है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर रिंकू के लिए डोर टू डोर कर रहे हैं।
न्यू दयोल नगर, दयोल नगर, उदय नगर और तिलक नगर में केंपेन की। मेजर सिंह व अमनदीप कौर मेजर के साथ साथ मोना गिला, सोनू, जसविंदर कुमार, रवि मेयर, करण जक्खू, राज कुमार बब्बी, अजय बबल, उदयवीर सिंह, रछपाल जक्खू, रविंदर लवली, रमेश भगत, हरगुण सिंह व सरगुण सिंह ने रिंकू के लिए वोट मांगे।
मेजर सिंह ने कहा कि इस वार्ड से रिंकू को भारी मतों से विजय दिलाएंगे। इसी तरह कोट सदीक मोहल्ले में भी रिंकू के समर्थकों ने खुद ही घर-घर जाकर वोट मांगें। उन्होंने लोगों से कहा कि विकास के नाम पर विधायक रिंकू को दोबारा विधायक बनाया जाना जरूरी है।
वह ही इस हलके को विकास की नई दिशा की तरह लेकर गए हैं और इसे आगे भी वह ही बढ़ा सकते हैं। इसलिए रिंकू को एक-एक वोट देकर दोबारा विधायक बनाएं। वेस्ट हलके के विकास के रथ को चलते रहने के लिए रिंकू का आना जरूरी है। लोगों ने नाचते गाते हुए रिकूं के लिए प्रचार किया।

ये भी पढ़ें