Prabhat Times

पटियाला। (patiala double murder case police arrested murder accused) पंजाब के पटियाला जिले की पुलिस ने सरहिंद रोड स्थित शहीद उधम सिंह नगर में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझा लिया है।

पुलिस ने मां बेटे के कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कत्ल मृतका जसवीर कौर की देवरानी की सगी बहन के बेटे ने किया, जो पिछले 6 महीने से मौसी के घर पर रह रहा था।

देवरानी का घर मृतका के घर के बिल्कुल साथ है। पुलिस ने त्रिपड़ी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एस.एस.पी. पटियाला वरूण शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान हरजीत सिंह उर्फ काका निवासी गांव गणेशपुरा थाना सदर देवपुरा जिला बूंदी राजस्थान के रूप में हुई है।

23 साल का हरजीत अजमेर राजस्थान से साल 2021 में BSC की पढ़ाई करने के बाद विदेश जाने की कोशिश में था।

विदेश जाने के लिए पैसा न होने पर उसने लालच के चलते जसवीर कौर व उसके बेटे हरविंदर जग्गी का कत्ल कर दिया।

मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करने के बाद एस.एस.पी. ने बताया कि आरोपी से लूटे गए सोने-चांदी के गहने और कत्ल में इस्तेमाल किया गया चाकूनुमा हथियार बरामद हुआ है।

एस.एस.पी. ने बतया कि कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस टीमों ने बहुत ही बारीकी से पड़ताल की।

इस दौरान मृतक हरविदंर सिंह उर्फ जग्गी के दोस्तों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों समेत 30 लोगों से पूछताछ की गई।

तकनीकी पहलुओं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को अच्छी तरह से खंगाला गया।

इसमें यह बात सामने आई कि दोनों कत्ल दोपहर एक बजे से 4 बजे के बीच हुए थे।

वहीं कत्ल वाली जगह पर आरोपी हरजीत सिंह की मौजदूगी के कई अहम सबूत भी मिले थे, जो आगे चलकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायक हुए।

कत्ल करने के दौरान हरजीत के खुद के हाथों में भी कुछ जख्म और चोट के निशान आए। इससे भी कातिल तक पहुंचने में बहुत बड़ी मदद मिली।

विदेश जाने के लिए पैसों की जरूरत थी

एस.एस.पी. ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद हरजीत से पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल लिया।

उसने बताया कि विदेश जाने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने गहने और कैश लूटने के इरादे से ही कत्ल किए।

अपनी मौसी के घर आकर रहने के चलते हरजीत को मृतका के घर के काफी भेद पता थे।

वह जानता था कि मृतका का पति गुरमुख सिंह राजिंदरा अस्पताल से सरकारी ड्राइवर रिटायर है।

उसने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी की शादी भी की है।

इसलिए घर में पैसा और गहने मिल जाएंगे, जो कत्ल के बाद उसने लूटे भी थे। गिरफ्तारी के बाद उससे कानों के सोने के झुमके और चांदी के गहने बरामद कराए।

इस तरह से किया गए दोनों कत्ल

गुरमुख सिंह रिटायर होने के बाद ई-रिक्शा चलाने लगा था।

यह बात आरोपी को पता थी कि गुरमुख दिन में ई-रिक्शा चलाता है और शाम को 5 बजे घर आता है।

इस दौरान जसवीर कौर घर पर अकेली होती है। इसी बात का फायदा उठाते हुए उसने दोपहर के समय घर के अंदर घुसकर सबसे पहले तेजधार हथियार से जसवीर कौर पर हमला किया।

इसी दौरान उसका लड़का जग्गी नीचे आया, जिस पर भी आरोपी ने तेजधार हथियार से कई वार किए।

जग्गी शारीरिक तौर पर काफी कमजोर था, जो बचाव नहीं कर पाया। कत्ल करने के बाद आरोपी दोनों लाशों को खींचकर बाथरूम तक ले गया।

इसके बाद सबूत मिटाने की कोशिश की। फिर वह छत के रास्ते से अपने मौसी के घर में दाखिल हो गया।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1