Prabhat Times

जालंधर। पंजाब के तीन जिलों जालंधर, लुधियाना और पटियाला में नाईट कर्फ्यु के आदेश आज रात से लागू होंगे। इन तीन जिलों में रात 9 बजे से लेकर तड़कसार 5 बजे तक कर्फ्यु रहेगा।

पंजाब सरकार के चीफ सचिव द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के मुताबिक तीन जिलों जालंधर, लुधियाना, पटियाला में ये आदेश लागू होंगे।

दुकानें और शापिंग मॉल रात 8 बजे तक ही खुल सकेंगे। जबकि होटल व रेस्तरां 9 बजे तक खुलेंगे। दुकानों का समय 8 बजे तक ही जारी रहेगा।

साथ ही स्पष्ट किया गया है कि रविवार को लॉकडाउन के पहले वाले निर्देश ही लागू होंगे।

पढ़ें DC के आदेश