Prabhat Times

Kapurthala कपूरथला। जिला के जलौखाना चौंक नजदीक पावर जोन इंडिया में 2 दिवसीय कराटे कैंप व टैक्निकल सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 150 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पॉवर जोन इंडिया के प्रेजीडेंट राजेश शर्मा ने बताया कि यूनाइटेड वर्ल्ड कराटे इंडिया द्वारा मेंबर ऑफ वर्ल्ड यूनियन ऑफ कराटे डू फडरेशनस के सहयोग से यह कैंप लगाया गया था।

जिसमें पूरे देश के विभिन्न हिस्सों से लड़किया व लड़के कराटे की नई टैक्नीक सीखने के लिए पहुंचे हुए थे।

जहां पर ट्रेनिंग के बाद कैंप में भाग लेने वाली लड़कियों व लड़कों को सर्टीफिकेट दिए गए।

इस मौके पर यूनाइटेड वर्ल्ड कराटे इंडिया व वर्ल्ड यूनियन ऑफ कराटे डू फडरेशनस के प्रधान रजत चक्रबर्ती, डायमंड स्पोर्ट्स कराटे के प्रधान सुनील कुमार, इंटरनेश्नल मार्शल आर्टस एकेडमी (के एंड टी) के प्रधान अमरीक सिंह, कोच नवदीप कोतरा, कोच मर्तंग जोशी मौजूद थे।

इस मौके पर पॉवर जोन इंडिया के प्रेजीडेंट राजेश शर्मा को यूनाइटेड वर्ल्ड कराटे इंडिया का उप प्रधान घोषित किया गया।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel