Prabhat Times

चंडीगढ़। पंजाब में दो एफआईआर दर्ज होने के पश्चात संदीप पाठक अपने घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गए।

संदीप पाठक की फरारी में जालंधर क्नैक्शन सामने आ रहा है। संदीप पाठक जिस इनौवा गाड़ी में फरार हुए दरअसल में वो गाड़ी ट्रांसपोर्ट विभाग में जालंधर के लवली इंटरनेशनल ट्रस्ट के नाम पर रजिस्टर्ड है।

बता दें कि कुछ दिन पहले संदीप पाठक, राघव चड्डा, अशोक मित्तल समेत 7 राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो गए। इन राज्यसभा सदस्यों के इस राजनीतिक मूव ने पंजाब में हड़कंप मचा दिया।

इसी बीच पंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ आज सुबह दो एफआईआर दर्ज होने का समाचार प्राप्त हुआ। केस दर्ज होने के पश्चात पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के लिए रेड भी किए गए। लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही संदीप पाठक घर के पिछले दरवाजे से निकल गए। उनके इनौवा गाडी़ में भागने की वीडियो भी वॉयरल हो रही है।

इस फरारी कांड में जालंधर क्नैक्शन सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि संदीप पाठक जालंधर नंबर की PB 08 BU 0004 इनौवा में बैठ कर भागे।

गाड़ी जालंधऱ नंबर की होने के कारण जब इस नंबर का रिकार्ड परिवहन वैबसाइट पर ऑनलाइन चैक किया गया तो ये गाड़ी लवली इंटरनेशनल ट्रस्ट, डाक्टर अंबेदकर चौक, जालंधर के नाम पर रजिस्टर्ड है।

सूत्रों से पता चला है कि पुलिस द्वारा चैक किया जा रहा है कि ये गाड़ी लवली इंटरनैशनल ट्रस्ट के किस मालिक द्वारा चलाई जा रही थी।

सूत्रों के मुताबिक संदीप पाठक को फरारी में मदद करने वालों पर भी पंजाब पुलिस शिकंजा कस सकती है।

इनौवा गाड़ी का परिवहन विभाग में रजिस्टर्ड रिकार्ड 

———————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel