Prabhat Times

जालंधर। जालंधर में 66 फीट रोड़ पर स्थित व्हाइट डायमंड रिसार्ट के मालिक हन्नी रंधावा की गंदी हरकत सामने आई है। चुनमुन मॉल के निकट स्थित जिम में लेडी ट्रेनर से छेड़छाड़ के मामले में हन्नी रंधावा को थाना नम्बर 6 की पुलिस ने अरेस्ट किया है।

जानकारी के मुताबिक बीती रात हन्नी रंधावा 8 बजे के करीब फोरएवर जिम पहुंचा। आरोप है कि जिम पहुंचते ही हन्नी रंधावा द्वारा जिम ट्रेनर के साथ पीछा से जफ्फी डाली और अश्लील हरकतें की।

ट्रेनर ने विरोध किया और शोर मचाया। जिम में मौजूद अन्य लोग भी इस घटना को देखकर दंग रह गए। उसने तुरंत इसकी शिकायत 112 पर कॉल कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को लेडी ट्रेनर द्वारा आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी करोबारी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है।

जिम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे

जानकारी के अनुसार, जालंधर की एक जिम में कल रात एक लेडी ट्रेनर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब जिम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे और लेडी ट्रेनर अपनी ड्यूटी कर रही थी।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक मशहूर कारोबारी जिम में आया और उसने लेडी ट्रेनर के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने अचानक पीछे से लेडी को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

अश्लील हरकतें करने पर महिला ने शोर मचाया

लेडी ट्रेनर ने तुरंत इसका विरोध किया और शोर मचा दिया। जिम में मौजूद अन्य लोग भी यह घटना देखकर हैरान रह गए। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और आरोपी हनी रंधावा को मौके से ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी रही।

मामले की जांच कर रही पुलिस

थाना नम्बर 6 की जांच अधिकारी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। शुरूआती जानकारी के आधार पर FIR दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिम में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही है, ताकि सबूतों को मजबूत किया जा सके।

———————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel