Prabhat Times

जालंधर। वकीलों के चेंबर में लगे बिजली मीटर का टैरिफ कमर्शियल से डोमेस्टिक करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी जालंधर देहात के लीगल विंग के प्रधान एडवोकेट जगरूप सिंह सरींह द्वारा पीएसपीसीएल के अधिकारियों ज्ञापन दिया।

एडवोकेट जगरूप सिंह सरींह ने बताया कि पीएसपीसीएल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या का जल्द निपटारा किया जाएगा।

एडवोकेट जगरूप सिंह सरींह ने बताया कि जालंधर में वकीलो के चैंबर में लगे बिजली मीटर का बिल कमर्शियल आता है। जबकि वकीलों की मांग रही है कि चैंबर का बिजली बिल डोमेस्टिक टैरिफ में तबदील किया जाए।

एडवोकेट जगरूप सिंह सरींह ने बताया कि वकीलों को पेश आ रही इस समस्या संबंधी व अपने साथी एडवोकेट नवजोत सिंह गाखल के साथ पीएसपीसीएल के अडीशनल एसई जसविन्द्र सिंह धालीवाल से मिले।

जगरूप सरींह ने बताया कि एसई जसविन्द्र सिंह धालीवाल से मुलाकात कर समस्या का समाधान करने के लिए कहा गया। कमर्शिल टैरिफ को डोमेस्टिक में तबदील करने की मांग संबंधी एप्लीकेशन भी बिजली बोर्ड के अधिकारियों को सौंपी गई।

एडवोकेट सरींह ने बताया कि जसविन्द्र धालीवाल ने उन्हें आश्वस्त किया गया है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel