Prabhat Times

अंबाला। किसानों एक बार फिर दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसानों ने अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली कूच कर दिया है।

किसान मंगलवार सुबह ही दिल्ली में किसान घाट जाने के लिए पटियाला-अंबाला के बीच बने शंभू बॉर्डर और संगरूर-जींद के बने खनौरी बॉर्डर पहुंच गए। इसका पता चलते ही हरियाणा पुलिस ने दोनों बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर उन्हें सील कर दिया।

हरियाणा की तरफ से दोनों बॉर्डरों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहां क्रेन भी लगा दी गई हैं ताकि अगर वहां कोई टेंपरेरी या परमानेंट जगह बनाने की कोशिश की जाए तो उसे हटाया जा सके।

इसे देखते हुए पंजाब के किसान वहीं बैठ गए हैं। ऐसे में वहां पर पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी की जा रही है।

किसानों की भीड़ को देखते हुए अंबाला पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी है। किसानों को बैरिकेड से 100 मीटर दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

वहीं शंभू बॉर्डर बंद किए जाने से जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई है। इसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। पुलिस ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।

इसी बीच सरकारी सोर्सेज के मुताबिक हिरासत में लिए किसान भी शाम को रिहा किए जा सकते हैं। अंबाला एसपी अजीत सिंह शेखावत से मीटिंग के बाद यह फॉर्मूला बना है।

बता दें कि किसान आंदोलन की वजह से NH-44 (जीटी रोड) पर हरियाणा-पंजाब का शंभू बॉर्डर 13 महीने (करीब 401 दिन) बंद रहा था। 13 फरवरी 2024 को सील होने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर इसे 20 मार्च 2025 को खोला गया। अब इसे फिलहाल दोबारा बंद किया गया है।

रूट डायवर्ट – इन रास्तो से आए जाएँ दिल्ली-पंजाब

किसानों के दिल्ली कूच पर क्या बोले किसान और भाजपा नेता

किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से राजधानी जाना चाहते हैं। हरियाणा और केंद्र सरकार किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड लगा रही है। किसान प्रशासन से बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन वे किसी भी तरह के टकराव की नीति लेकर नहीं आए। कुछ किसान हिरासत में लिए हैं। उन्हें रिहा किया जाए।

उधर, पंजाब भाजपा के प्रवक्ता अनिल सरीन ने कहा कि अभी तक डील नहीं हुई। उसकी कोई डिटेल सामने नहीं आई, फिर प्रदर्शन किस बात का हो रहा है। जो काम सरकार ने किया ही नहीं, उसका विरोध हो रहा है। हो सकता है कि इन नेताओं के सोर्स विदेशों में होंगे, तभी इन्हें सब पता है। कुछ लोगों ने हर वक्त पंजाब का माहौल खराब करना होता है।

शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसानों देखें कैसे हैं हालात

शंभू बॉर्डर पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही।
झंडे लेकर शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसान।
बसों और गाड़ियों में किसान बॉर्डर पर पहुंचे हैं।
पुलिस ने पुल पर सीमेंट के बैरिकेड लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है।
पुलिस ने पुल पर सीमेंट के बैरिकेड लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है।
पुल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel