Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (notice to punjab aap 5 former ministers order to vacate  government bungalow) पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पुराने मंत्री मंडल में शामिल रहे 5 विधायकों को नोटिस जारी किया है।

नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द सरकारी बंगला खाली करने के आदेश दिए हैं। जिससे नए बनाए गए मंत्रियों को रहने के लिए अलॉट किया जा सके।

पंजाब सिविल सचिवालय के प्रशासनिक अधिकारी ने पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, चेतन सिंह जोकमाजरा, बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है।

नोटिस में कहा गया है कि मंत्री को पद से हटाने के 15 दिन के भीतर सरकारी आवास खाली करना होगा।

इसलिए आप आवास खाली कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दें ताकि नवनियुक्त मंत्रियों को आवास आवंटित किए जा सकें।

मंत्रिमंडल में शामिल किए 5 मंत्री

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल किए है।

इनमें तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत के नाम शामिल हैं।

सीएम भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को सबसे मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें संबंधित विभागों की कार्यशैली पर भी चर्चा की गई।

लोकसभा चुनाव की परफॉर्मेंस को लेकर हुआ फेरबदल

पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से AAP सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब रही।

कैबिनेट में बदलाव को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 16 हो गई है।

पंजाब में शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से 2 अनुसूचित जाती, 2 जट और एक बानिया कम्युनिटी से संबंधित हैं।

वहीं, अनमोल गगन मान की छुट्‌टी के बाद इस पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1