Prabhat Times
- आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने उठाए जन मुद्दे, आगामी एशियाई हॉकी चैंपियनशिप पर अहम चर्चा
जालंधर। आज जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के निवास पर मुख्यमंत्री के ओएसडी राजवीर सिंह घुमन के साथ आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल इंचार्ज, हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष एवं पंजाब हॉकी के अध्यक्ष नितिन कोहली द्वारा शिष्टाचार मुलाकात की गई।
यह मुलाकात आपसी सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
इस अवसर पर नितिन कोहली ने बुके की बजाय एक पुस्तक भेंट कर सम्मान प्रकट किया, जो एक सकारात्मक और ज्ञान-आधारित संदेश देने वाला प्रयास है।
इस मुलाकात के दौरान जालंधर के मेयर वनीत धीर और चेयरमैन गगनदीप सिंह अलूवालिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी विकास संबंधी विचार साझा किए।
मुलाकात के दौरान नितिन कोहली ने जालंधर सेंट्रल से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे बुनियादी ढांचे की मजबूती, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और लोगों को मिल रही सरकारी सुविधाओं में सुधार पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने जोर दिया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में नितिन कोहली, जो हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भी हैं, ने आगामी एशियाई हॉकी चैंपियनशिप को लेकर भी विशेष चर्चा की।
उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन में जालंधर की केंद्रीय भूमिका रहेगी, जिससे शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
इसके साथ ही युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी।
नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और जालंधर सेंट्रल के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और प्रशासन के सहयोग से शहर की समस्याओं का जल्द और प्रभावी समाधान किया जाएगा।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।









