Prabhat Times

जालंधर। जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए कॉपी वितरण अभियान को मिल रही व्यापक सराहना से प्रेरित होकर लोकसभा इंचार्ज एवं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा ने भी आज विद्यार्थियों के लिए विशेष कॉपियां लॉन्च कीं।

गौरतलब है कि नितिन कोहली ने इस अभियान की शुरुआत जालंधर सेंट्रल से की थी। इस पहल के तहत उन्होंने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ-साथ अपने प्रत्येक जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भी बच्चों को विशेष रूप से तैयार की गई कॉपियां वितरित कीं, ताकि विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिले।

नितिन कोहली की इस अनूठी पहल से प्रेरित होकर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा ने भी इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों के लिए कॉपियां लॉन्च कीं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रत्येक प्रयास समाज के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव रखता है और ऐसी सकारात्मक पहलों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत तथा आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृतपाल सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नितिन कोहली द्वारा जालंधर सेंट्रल से शुरू किया गया यह अभियान अब धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों में भी अपनाया जा रहा है, जो इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा के क्षेत्र में शुरू किया गया एक सकारात्मक प्रयास समाज में व्यापक बदलाव ला सकता है।

———————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel