Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Nitin Kohli gave a blow to BJP and former minister) प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर लग गई। प्रभात टाइम्स द्वारा कुछ घण्टे पहले खुलासा किया था कि जालंधर सैंट्रल में बड़ा राजनीतिक धमाका होने जा रहा है। हुआ भी वही।
पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया को राजनीतिक पटखनी देते हुए आम आदमी पार्टी के जालंधऱ सेंट्रल से हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने रामा मंडी एरिया के वार्ड नंबर 12 के पार्षद शिवम शर्मा को आप जॉइन करवा दी। शिवम शर्मा ने बिना किसी शर्त के पार्टी जॉइन की।
अमृतसर में सीएम भगवंत मान ने पार्षद शिवम शर्मा को आप में जॉइन करवाया। इस मौके पर नितिन कोहली, मेयर विनित धीर, काकू आहलूवालिया, सौरभ सेठ व सरपंच बलकरण सिंह मौजूद रहे।
बता दें कि पार्षद शिवम शर्मा पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के करीबी रहे हैं। पिछले समय के दौरान पार्टी प्लेटफॉर्म से हट कर शिवम शर्मा मनोरंजन कालिया के घर से पार्टी गतिविधियों में शामिल रहे।
लेकिन संभावना के मुताबिक नितिन कोहली सभी राजनीतिज्ञों, रणनीतिकारों पर हावी दिख रहे हैं।
इस राजनीतिक घटनाक्रम के पीछे हलका इंचार्ज नितिन कोहली की दूरदर्शिता, मेहनत और सक्रिय नेतृत्व की अहम भूमिका रही।
नितिन कोहली ने लगातार स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखा और रणनीतिक प्रयासों के माध्यम से आम आदमी पार्टी को जालंधर की सबसे मज़बूत राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करने में निर्णायक योगदान दिया।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिवम शर्मा के पार्टी में शामिल होने से न केवल आम आदमी पार्टी की पकड़ और मज़बूत हुई है, बल्कि यह कदम जालंधर में पार्टी की साख को एक नए ऊँचाई स्तर तक ले गया है।
नितिन कोहली के नेतृत्व में अब पार्टी शहर के हर इलाके में अपनी उपस्थिति और प्रभाव को सुदृढ़ कर रही है।
नितिन कोहली की रणनीति, मेहनत और नेतृत्व ने आम आदमी पार्टी को जालंधर में एक प्रभावशाली और निर्णायक राजनीतिक शक्ति बना दिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मार्गदर्शन और नितिन कोहली के जमीनी प्रयासों से पार्टी की स्थिति अब पहले से कहीं अधिक मजबूत है, और आने वाले समय में यह जालंधर की राजनीति में नए अध्याय और बड़े बदलाव की दिशा में अग्रसर होगी।
इस उपलब्धि के लिए हलका इंचार्ज नितिन कोहली की भूमिका की सराहना की जा रही है, जिन्होंने अपने समर्पण और नेतृत्व से आम आदमी पार्टी को जालंधर में सबसे मज़बूत और प्रभावशाली राजनीतिक शक्ति बनाने में केंद्रीय भूमिका निभाई है।
प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर
जालंधर में आप और मजबूत! नितिन कोहली ने BJP और पूर्व मंत्री को दिया झटका, आप में शामिल हुए ये पार्षद, सामने आई पहली तस्वीर
——————————————————-










ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- ओ तेरी… DIG हरचरण भुल्लर के घर से मिला इतने करोड़ कैश, ज्यूलरी, जानें और क्या-क्या
- पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल ,₹510 CR की मेडिकल क्रांति ; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी
- वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम, नितिन कोहली 23 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन
——————————————————-
————————————–












