Prabhat Times

निर्धारित करेंगे आर एस एस के पंच परिवर्तन- डॉ सतीश शर्मा

भारतीय सेनाएं देश के विरुद्ध उठने वाली हर टेढ़ी आंख को उसी के घर घुस के फोडऩे का दम रखती है-मनोरंजन कालिया

जालंधर। राष्ट्रोत्थान,एकजुटता, विश्व बंधुत्व, समरसता के सशक्त पक्षधर बंधु मिलन की बैठक नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ परविंदर बजाज के सानिध्य में सम्पन्न हुई।

इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया ने की।

उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा की विचारधारा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद, एकजुटता और सर्वजन विकास के प्रति समर्पित है। इसी का सशक्त प्रमाण है आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सेना के ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता।

जिसके चलते विश्व क्षितिज पर भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है।

भारतीय सेनाएं देश के विरुद्ध उठने वाली हर टेढ़ी आंख को उसी के घर घुस के फोडऩे का दम रखती है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंजाब के सह कार्यवाह डॉ सतीश शर्मा ने ‘पंच परिवर्तन’ पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि यह परिवर्तन भारतीय समाज की दिशा और दशा को आने वाले समय में निर्धारित करने वाले हैं।

उन्होंने ‘पंच-परिवर्तन’ सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता व नागरिक कर्तव्य स्वंय में और समाज मे संघ के प्रयासों के प्रति जगरूकता लाने पर भी जोर दिया।

संघ ने अपने मूल वैचारिक अधिष्ठान से कभी समझौता नहीं किया और सदैव राष्ट्र प्रथम और सामाजिक सौहार्द की दिशा में कार्य किया। संघ अपनी अनवरत यात्रा में 100 वर्षों का मील का पत्थर पार कर एक नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है।

लघु उद्योग भारती मास कम्युनिकेशन बोर्ड,उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रचार प्रमुख विक्रान्त शर्मा ने 24 दिसंबर 1994 में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भारत की सीमाओं पर घुसपैठ और आतंकवाद के विरुध देश की वज्र भुजा पंजाब स्थित हुसैनीवाला बॉर्डर और बाघा बॉर्डर मानव दीवार की चर्चा करते हुए कहा कि उससे राष्ट्र प्रथम के भाव के प्रति जागरूकता व देश के लिए हम के विचार को सार्थकता मिली थी।

वर्तमान में आतंकवाद के विरुद्ध जारी भारत के सशक्त अभियान ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से भारतीय सेनाओं ने अपने पराक्रम से सारे विश्व के समक्ष अपनी स्टीक, प्रभावी शक्ति का लोहा मनवाया है।

मात्र कुछ घण्टो के अभियान ने आतंकवाद समर्थक पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिखाया है।

स्वतंत्र पत्रकार व भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक रजत कुमार महेन्द्रू, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपन शर्मा, भारत तिब्बत सहयोग मंच पंजाब के उपाध्यक्ष अरुण हांडा, वरिष्ठ भाजपा नेता भाजपा नेता सतीश कपूर, डॉ रमेश कंबोज, सुदर्शन मोंगिया, एडवोकेट नरेश गुलाटी, अश्विनी बांसल, भगत मनोहर लाल, दवाई निर्माता व विक्रेता हिमांशु बजाज, सहकार भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव शर्मा, भारत विकास परिषद जालंधर दक्षिण के अध्यक्ष डॉ जोगिंदर अरोड़ा व अन्य गणमान्य ने ऑपरेशन सिन्दूर के पश्चात भारत के बदले स्वरूप, देश की आर्थिकता, उसके सर्वपक्षीय विकास की भी विस्तृत चर्चा की।

आतिथ्य सत्कार व बैठक के संयोजन अतिभा बजाज, एडवोकेट तान्या महाजन बजाज व ईराज बजाज का विशेष सहयोग रहा।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश कपूर ने ‘यारो ने मेरे वास्ते क्या कुछ नही किया’ गीत पर थिरकते हुए बैठक को भावविह्वल कर दिया। संगठन मंत्र व सामूहिक गीत के पश्चात प्रीति भोज से बैठक सम्पन्न हुई।

———————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————

मीठा नहीं ये भी हैं डायबटीज़ के मुख्य कारण  – जानें डायबटीज़ के लक्षण, सेहत पर असर और सावधानियां –

अनिरूद्ध कौशल और विशेषज्ञ डाक्टर अजय बद्धवार की विशेष बातचीत, देखें वीडियो

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1