Prabhat Times

जालंधर। पंजाब के सीएम भगवंत मान की जनहित योजनाओं का भाजपाईयों में भी क्रेज दिखने लगा है।

आम आदमी पार्टी की जनहित योजनाओं को लेकर प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया पर खूब नैगेटिवीटी फैलाने वाले भाजपा नेता खुद इन योजनाओं का लाभ लेने से पीछे नहीं हट रहे।

खास बात ये है कि भाजपा नेता खुद तो लाभ ले ही रहे हैं, साथ ही अपने समर्थकों को भी मैसेज दे रहे हैं कि वे आम आदमी पार्टी के नेताओँ द्वारा जगह जगह लगाए जा रहे कैंप में जाकर अपने फार्म भरें और मान सरकार की जनहित योजनाओँ का लाभ लें।

जी हां, ऐसा सरेआम जालंधर में हो रहा है। बता दें कि भगवंत मान सरकार द्वारा पिछले लगभग साढे चार साल में जनहित में अनगिनत योजनाएं शुरू की और जन जन तक लाभ पहुंचाया। बात राशन किटों की हो या फिर आम आदमी क्लीनिक की, बात 10 लाख तक का सेहत बीमा की हो या फिर अब मावा धीयां सत्कार योजना की।

भाजपा नेताओं द्वारा सरेआम इन योजनाओं में खामियां न होने के बावजूद खूब नैगेटिविटी फैलाई। पंजाब की जनता को भ्रमित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन अब जब 10 लाख तक बीमा योजना, मावां धीयां सत्कार योजनाओं का लाभ जनता को मिलने लगा है तो भाजपा नेता भी इनका लाभ लेना भी शुरू कर दिया है और अपने समर्थकों को भी इन स्कीमों का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इसका ज्वलंत उदाहरण आज उस समय देखने को मिला जब जालंधर के भाजपाई पार्षद राजीव ढींगरा और पार्षद पति की आडियो, वीडियो वॉयरल हुई हैं।

प्रभात टाइम्स के पास भाजपा के पार्षद राजीव ढींगरा की ऑडियो मैसेज मौजूद है, जिसमें राजीव ढींगरा अपने व्हाट्सएप्प ग्रुपों में वॉयस मैसेज डाल रहे हैं कि मावा धीयां सत्कार योजना के फार्म भरने संबंधी कैंप गीता मंदिर, आदर्श नगर में लगा है, जहां लोग अपने आईडी प्रूफ ले जाकर फार्म भर सकते हैं।

यहां बताना जरूरी है कि गीता मंदिर आदर्श नगर में जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा गीता मंदिर आदर्श नगर में फार्म भरने के लिए कैंप लगाया गया था।

ऐसी ही एक और वीडियो प्रभात टाइम्स के पास पहुंची है, जिसमें भाजपा की पार्षद पति द्वारा आम आदमी पार्टी के 10 लाख रूपए की सेहत बीमा योजना का लाभ लेने के लिए फार्म भरने के लिए जनता को आहवान कर रहे हैं और साथ ही कैंप लगाने वाली टीम का धन्यवाद कर रहे हैं।

उधर, इस वॉयरल हो रही ऑडियो मैसेज के बारे में जब भाजपा नेता और पार्षद राजीव ढींगरा से बात की गई तो उन्होने कहा कि वे जनप्रतिनिधि हैं। चूंकि पंजाब सरकार द्वारा कोई योजना चलाई जा रही है तो जनप्रतिनिधि होने के नाते लोग उसे संपर्क करते हैंं।

दिन में सैंकड़ो लोग उन्हें फोन करके पूछते हैं कि फार्म कहां भरे। जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें पता चला कि आदर्श नगर मंदिर में कैंप चल रहा है तो उन्होने अपने वॉयस मैसेज भेज कर सूचना दी कि कैंंप मंदिर में चल रहा है जिसने फार्म भरने हैं वहां आईडी प्रूफ लेकर चला जाए।

राजीव ढींगरा ने कहा कि उन्होने ये नहीं कहा कि कैंप उन्होने लगाया है, यही कहा कि वहां कैंप लगा है। ढींगरा ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें पब्लिक को ये सूचना दी, इसमें कुछ गल्त नहीं है।

प्रभात टाइम्स के पास पहुंचे एक ऑडियो और एक वीडियो ने राजनीतिक हल्कों में हड़कंप मचा दिया है। चूंकि चुनाव सिर पर हैं तो यहां तक चर्चा छिड़ गई है कि पंजाब की सत्ता पर काबिज होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी कहीं भीतरघात का शिकार न हो जाए?

राजनीतिक हल्कों में चर्चा छिड़ी है कि आप नेता और समर्थक सभी मैसेज लोगों तक पहुंचा रहे हैं, कि लोग मान सरकार की योजनाओं का लाभ लें, लेकिन अब राजनीतिक हल्को में खास बात ये चल रही है कि आप नेता या वर्कर तो इन योजनाओं को प्रोमोट करें तो करें, लेकिन खुद को भारतीय जनता पार्टी के सिपाही होने का दावा करने वाले भी प्रोमोट करें… कुछ तो अलग है।

भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उन्हें भी ऑडियो वीडियो के बारे में सुना है। अगर ये सही है तो गल्त है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह द्वारा जनहित में बहुत सी योजनाएँ चला रखी हैं। भाजपा नेताओं को उन योजनाओँ को प्रोमोट करना चाहिए। ये दोहरा चेहरा सही नहीं है। इससे आम जनता में भाजपा को लेकर सही मैसेज नहीं जाएगा।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel