Prabhat Times
जालंधर। (murder trace new hardev nagar jalandhar) महानगर जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के न्यू हरदेव नगर में रहते व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया है।
कत्ल की सूचना मिलने के महज 4 घण्टे में ही थाना नम्बर 2 के एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह ने कत्ल की वारदात ट्रेस कर ली।
पुलिस ने मृतक सुखदेव सिंह की बहिन के बेटे जसप्रीत सिंह वासी नंगल सपरौड़ फगवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि आज सूचना मिली कि न्यू हरदेव नगर में सुखदेव सिंह का कत्ल कर दिया गया है।
सूचना मिलते ही एसीपी सैंट्रल अश्वनी अत्तरी के नेतृत्व में थाना नम्बर 2 के एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह ने आरोपी जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में खुलासा हुआ कि मृतक सुखदेव सिंह की पत्नी और बच्चे विदेश में रहते हैं। सुखदेव यहां पर अकेला रहता था।
आरोपी की बहिन का बेटा जसप्रीत सिंह नशे का आदि है और पहले भी कई बार नशा करने के लिए सुखदेव सिंह से पैसे ले जाता था।
लेकिन अब सुखदेव ने जसप्रीत को नशे के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया, जिससे गुस्साए जसप्रीत ने अपने फुफा का मर्डर कर दिया।
डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि एसीपी अश्वनी अत्तरी और एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह ने महज 4 घण्टे में कत्ल की वारदात ट्रेस कर ली।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14