Prabhat Times

जालंधर। महानगर जालंधर (Jalandhar) में एक और मर्डर (Murder) की सूचना है। शहर के पठानकोट रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक मजदूर की हत्या कर दी गई है। मृतक का शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतक की पहचान यूपी के रहने वाले धर्मवीर के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक निर्माणाधीन शापिंग मॉल में आज उस समय हड़कंप मच गया जब मज़दूर का खून से सना शव मिला। सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि मृतक का नाम धर्मवीर है। वे शॉपिंग मॉल निर्माण के लिए काम कर रहा था। मृतक के सिर पर गहरे घाव पाए गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इमारत के निर्माण के लिए वहां करीब 200 मजदूर काम कर रहे हैं। मृतक ठेकेदार के लिए काम करता था।

मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड तरसेम लाल ने बताया कि वह डियूटी पर था। इस दौरान वहां मज़दूरों ने उसे बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिल पर मज़दूर का शव पड़ा है। सूचना तुरंत बिल्डिंग मालिकों और पुलिस को दी गई। चर्चा है कि मज़दूर का पारिवारिक विवाद भी चल रहा था। सूचना मिलते ही थाना नंबर 8 के एस.एच.ओ. रविन्द्र पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने कुछ मज़दूरों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी रविन्द्र का कहना है कि फिलहाल मामला ब्लाईंड है। पुलिस द्वारा मामला जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें