Prabhat Times
जालंधर। (murder in jalandhar chhoti baradari area) महानगर जालंधर में दिन निकलते ही हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कैंब्रिज स्कूल के पास क्वार्टर में रहने वाले युवक की नृशंस हत्या किए जाने से एरिया में दहशत फैल गई है। फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर दी है।
मृतक की पहचान ललन कुमार (60) लेबर कालोनी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग जब काम से घर लौटा था ऊपर रहने वालों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वहीं किसी ने राड मार दी। मृतक की सिविल अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने रात को ही एक युवक को राउंडअप कर लिया था।
जानकारी के मुताबिक वारदात बीती रात हुई। लेबर कालोनी निवासी ललन कुमार का कुछ दिन पहले कालोनी के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते बीती रात दूसरे पक्ष के युवकों ने घेर कर लेबर कालोनी के ललन कुमार पर राड से हमला कर दिया। बीती रात ललन कुमार को अस्पताल दाखिल करवाया। ईलाज के दौरान ललन कुमार की तड़कसार मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें