Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। नगर निगम जालंधर में बड़ा हादसा हुआ है। नगर निगम की बहुमंजिला इमारत से बुर्जुग व्यक्ति गिर कर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। मौके पर पहुंचे मेयर वनीत धीर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरजिन्द्र लाड्डा द्वारा घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया है।

जख्मी व्यक्ति नगर निगम की बिल्डिंग से कैसे गिरा, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है और समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम की ईमारत से बुर्जुग व्यक्ति धड़ाम से नीचे गिरा। व्यक्ति के गिरते ही नगर निगम में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तुरंत मेयर वनीत धीर, हरिजिन्द्र लाड्डा व अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

बिल्डिंग से गिरा व्यक्ति खून से लथपत और बेसुध था। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel