Prabhat Times
Mohali मोहाली। (mohali shopping mall murder jammu gangster rajesh dogra) पंजाब के मोहाली में जम्मू के गैंगस्टर राजेश डोगरा उर्फ मोहन (45) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर-67 स्थित CP-16 शॉपिंग मॉल के बाहर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। घटना के बाद बदमाश चंडीगढ़ रोड की तरफ फरार हो गए।
हत्या की सूचना के बाद एसएसपीसंदीप गर्ग मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मॉल के आसपास का इलाका सील किया गया है। डोगरा के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया गया है।
एडीजीपी जसकरण सिंह ने कहा- गैंगवार के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। राजेश डोगरा उर्फ मोहन अपने 2 साथियों के साथ पैदल जा रहा था।
इस दौरान एक जम्मू कश्मीर नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी और एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी आई।
बदमाशों ने डोगरा पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गैंगस्टर के सिर और शरीर के बाकी हिस्सों में कई गोलियां लगी है।
डोगरा के साथी मौके से भाग निकले। गोली चलाने वाले करीब 4 बदमाश थे।
राजेश के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने राजेश के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
गोली चलाने वाले भी जम्मू कश्मीर के ही रहने वाले हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने एक जम्मू कश्मीर की गाड़ी भी कब्जे में ली है।
एसएसपी संदीप गर्ग ने कहा- क्राइम सीन से डोगरा का आधार कार्ड बरामद किया गया है। कुछ अहम इनपुट मिला है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
केस में पुलिस हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर रही है। डोगरा को करीब 10 गोलियां लगी है। जिससे उसकी मौत हुई है।
डोगरा जम्मू से मोहाली प्रॉपर्टी के काम से आया हुआ था। जेल से आने के बाद वह आम जिंदगी जीना चाहता था। जिसके चलते उसने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था।
———————————————————————————-
जालंधर में ओलावृष्टि – देखें वीडियो
—————————————————————————-
वीडियो – संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान
————————————————————————
खबर ये भी हैं…
- पंजाब में बोर्ड, कार्पोरेशन के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन नियुक्त, चंदन ग्रेवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- ED के 7वें समन पर AAP ने दिया ये जवाब
- CM Mann ने किया ऐलान – व्यापक स्तर पर मनाएंगे श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश उत्सव
- कांग्रेस-AAP में डील डन, दिल्ली सहित इन 5 राज्यों में गठबंधन का ऐलान
- Lok Sabha Election : अधिकारियों की ट्रांसफर को लेकर EC का सख्त आदेश
- फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम, आ रहा है सरकारी TrueCaller
- Paytm पर रोक पर टैंशन न लें Fastag यूजर्स! करें ये काम नहीं होगा नुकसान
- Students के लिए अहम खबर! एग्ज़ामिनेशन सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी में CBSE
- बॉलीवुड एक्ट्रेस Ameesha Patel ने किया चौंकाने वाला खुलासा
- एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब नहीं करना होगा इंतज़ार, चंद मिनटों में हो जाएगा ये काम
- इन खूबसूरत देशों में वैलिड है भारतीय ड्राईविंग लाईसेंस
- FASTag यूजर्स के लिए जरूरी खबर! NHAI ने Fastag के लिए सिर्फ इन बैंको को दी मंजूरी
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें