Prabhat Times

Mohali मोहाली। (mohali police zirakpur encounter gangster jassa happowal) पंजाब के ज़िरकपुर से बड़ी खबर है। पंजाब पुलिस ने एक और खतरनाक गैंगस्टर का एनकाउंटर कर दिया है।

जीरकपुर में बुधवार सुबह पुलिस ने गैंगस्टर करणजीत सिंह उर्फ जस्सा हैपोवाल का एनकाउंटर कर दिया।

पुलिस उसे इरादा कत्ल के केस में पिस्टल बरामद करवाने के लिए ले गई थी, लेकिन वह कस्टडी से भागने लगा।

पुलिस ने पहले हवा में गोली चलाई और फिर उसके पैर में गोली मार दी।

जख्मी हालत में उसे पकड़ लिया गया है, लेकिन वह जिंदा है या मर चुका है, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है।

उसे 6 गोलियां लगने की सूचना है। इस दौरान एक मुलाजिम भी जख्मी हो गया। जस्सा 6 मर्डर केस में मोस्ट वांटेड था।

नवांशहर का रहने वाला जस्सा

एजीटीएफ के एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि नवांशहर का रहने वाला जस्सा गैंगस्टर हरविंदर रिंदा और सोनू खत्री का करीबी है।

इस फायरिंग के दौरान एक पुलिस मुलाजिम भी जख्मी हुआ है। फायरिंग जीरकपुर के पीरमुछल्ला में हुई।

3 दिन में इसने 3 मर्डर किए थे

संदीप गोयल ने बताया कि जुलाई में इसने एक व्यक्ति पर अटैक किया था। एक व्यक्ति को शक था कि दूसरे के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं।

उसने सोनू खत्री से संपर्क किया। जिसके बाद सोनू खत्री के कहने पर जस्सा हैपोवाल ने उक्त व्यक्ति पर अटैक किया था।

इसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। अक्टूबर में 3 दिन में इसने 3 मर्डर किए थे। इसे नवंबर में गिरफ्तार किया गया था।

अब उसे कातिलाना हमले के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाए थे। इसकी जांच कर रहे थे। सोमवार को इसे पूछताछ के लिए लाए थे।

इसने बताया कि इंदर पर अटैक के बाद चाइना मेड पिस्टल यहां छुपा दिया था। उसकी रिकवरी के लिए लाए थे।

कर्मचारी ने उसे हथकड़ी लगाई हुई थी। आरोपी उसे छुड़ाकर भागने लगा।

जिसके बाद पुलिस ने वॉर्निंग शॉट कर उसे रोकने को कहा, लेकिन वह नहीं रुका, इसके बाद उसके पैर में गोली मारी गई।

यह पहले भी 6 मर्डर कर चुका है। इसने कहा था कि इसके टारगेट पर 3-4 लोग और हैं।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1