Prabhat Times

Moga मोगा। (moga firing on kabaddi player punjab) पंजाब के मोगा में कबड्‌डी खिलाड़ी को घर में घुसकर गोलियां मार दी गई। यह वारदात निहाल सिंह वाला में हुई।

जहां बाइक पर आए 2 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में जख्मी हुए कबड्‌डी खिलाड़ी की पहचान हरविंदर सिंह बिंद्री के तौर पर हुई है।

बिंद्री गांव धुड़कोट रण सिंह के रहने वाले थे। वह गांव से आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच पद के उम्मीदवार बनाए गए थे।

पुलिस की जांच के मुताबिक यह वारदात सुबह करीब पौने 7 बजे हुई। जब बाइक पर 2 बदमाश कबूतर देखने के बहाने कबड्‌डी खिलाड़ी के घर पहुंचे।

इसके बाद मौका पाकर उन्होंने बिंद्री पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

इसका पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बिंद्री को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। फिलहाल परिवार के सदस्य भी इस बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1