mlaPrabhat Times

Jalandhar जालंधर। (MLA raman arora vigilance case jalandhar punjab) भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में अरेस्ट किए गए विधानसभा हल्का जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के कारोबारी लिंक खंगालने में विजिलेंस टीमें लगातार जुटी हुई हैं।

आज दोपहर विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट लेकर पहुंची विजिलेंस की टीम। - Dainik Bhaskar

रमन अरोड़ा अदालत में पेश

उधर, विधायक रमन अरोड़ा को बीती रात थाना नई बारादरी में गुजारनी पड़ी। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आधी रात के समय रमन अरोड़ा को थाना नई बारादरी भेजा गया, जहां से तड़क सार फिर वापस विजिलेंस दफ्तर ले आया गया।

आज दोपहर बाद विजिलेंस टीम ने रमन अरोड़ा को अदालत में पेश किया। विजिलेंस अधिकारियों द्वारा कहा गया कि रमन अरोड़ा से नगर निगम में चल रहे नेक्सेस, बेनामी प्रोपर्टी इत्यादि के बारे में पूछताछ की जानी जरूरी है। विजिलेंस ने 10 दिन की कस्टडी मांगी। दलीलों के बाद अदालत ने 5 दिन का रिमांड दे दिया। रमन अरोड़ा अगले 5 दिन विजिलेंस कस्टडी में ही रहेंगे।

अदालत में पेशी के बाद रमन अरोड़ा के वकील ने माना कि रमन अरोड़ा के घर से 6 लाख रूपए और 1 किलो 200 ग्राम ज्वैलरी बरामद की गई है।

बेनामी संपत्ति ढूंढ रही है विजिलेंस

सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस के पास इनपुट हैं कि पिछले समय में रमन अरोड़ा द्वारा कई बड़ी बड़ी बेशकीमती प्रोपर्टीज़ में इनवेस्ट किया है। कई प्रोपर्टीज़ उनके करीबियों के आगे रिश्तेदारों के नामों पर हैं।

सूत्रों का कहना है कि ऐसे इनपुट मिलने के बाद विजिलेंस अब सभी करीबियों पर शिकंजा कस रही है, उनके बैंक अकाउंट, प्रोपर्टी डिटेल चैक करवाई जा रही है।

सूत्रो ने बताया कि विजिलेंस द्वारा रमन अरोड़ा के बैंक अकाउंट डिटेल भी खंगाली जा रही है। साथ ही उनके मोबाइल की कॉल डिटेल, व्हाटसएप्प चेट इत्यादि चैक करवाई जा रही हैं।

करीबियों के घरों में सर्च

बता दें कि बीते दिन पंजाब में हुई बड़ी हलचल में विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया।

रमन अरोड़ा के घर की 6 से 7 घण्टे की सर्च के दौरान विजिलेंस को लगभग 6 लाख रूपए तथा करीब डेढ किलो सोने और चांदी की ज्वेलरी बरामद की गई।

रमन अरोड़ा को हिरासत में लेकर विजिलेंस टीम दफ्तर पहुंची तो कुछ ही देर बाद विजिलैंस की अलग अलग टीमें रमन अरोड़ा के करीबियों के घरों में सर्च के लिए पहुंची।

विजिलेंस की एक टीम रमन अरोड़ा के समधि राजू मदान के घर तथा इसके पश्चात चरणजीत पुरा में रमन अरोड़ा के करीबी मित्र के घर में भी सर्च की।

बताया जा रहा है कि आज सुबह भी विजिलेंस टीम द्वारा विधायक के घर में सर्च की गई है।

पीए समेत इन लोगों से पूछताछ

सूत्रों से पता चला है कि विजिलेंस द्वारा बीती रात विधायक के पीए रोहित, शिवम, और एक अन्य करीबी हन्नी से भी पूछताछ की गई।

इन्हें काफी देर तक विजिलेंस दफ्तर में पूछताछ की गई और देर रात छोड़ दिया गया।

————————————————-

ये भी पढ़ें – 

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1