Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (MLA Raman Arora appeared in jalandhar court) तीन दिन की रिमांड अवधि खत्म होने के पश्चात आज फिर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा विधायक रमन अरोड़ा को अदालत में पेश किया गया। अदालत में सुनवाई के दौरान पुलिस ने कहा कि पूछताछ चल रही है। कई सवाल अनसुलझे हैं।

पुलिस की दलीलों के बाद अदालत ने रमन अरोड़ा का पुलिस रिमांड तीन दिन और बड़ा दिया।

बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज क्रप्शन केस में हाईकोर्ट से बेल मिलने के पश्चात कमिश्नरेट पुलिस ने रमन अरोड़ा के खिलाफ डरा धमका कर पैसे वसूलने का केस दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने रमन अरोड़ा को बेल पर छूटने से पहले ही अदालत से प्रोडक्शन वारंट लिया और अदालत मे पेश कर तीन का रिमांड लिया।

तीन दिन तक पूछताछ के पश्चात आज रमन अरोड़ा को अदालत मे पेश किया गया।

 

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel